---विज्ञापन---

पाकिस्तान पर एक और ‘स्ट्राइक’; भारतीय नौसेना का बंदरगाहों और समुद्री जहाजों के लिए बड़ा आदेश

पाकिस्तान के खिलाफ भारत आक्रामक रुख अपनाए हुए है। भारत लगातार एक के बाद एक कड़े फैसले ले रहा है। अब नौसेना की ओर से एक आदेश जारी किया गया है, जिसके अनुसार भारत ने अपना समुद्री क्षेत्र पाकिस्तान के लिए बंद कर दिया है।

---विज्ञापन---

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लिए हैं। भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना हाई अलर्ट मोड में हैं। भारतीय नौसेना अरब सागर में अलर्ट है और युद्धाभ्यास कर रही है। भारतीय नौसेना ने आज एक आदेश जारी करके अपना समुद्री क्षेत्र पाकिस्तान के लिए बंद कर दिया है।

आदेशों के अनुसार, कोई भी जहाज जिस पर पाकिस्तान का झंडा लगा है, वह भारत में बनी किसी भी बंदरगाह पर नहीं आ सकेगा। कोई भी जहाज जिस पर भारत का झंडा लगा हो, पाकिस्तान में बनी किसी भी बंदरगाह पर नहीं जाएगा। भारत सरकार के नौवहन महानिदेशालय ने आदेश जारी किए हैं और नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है।

---विज्ञापन---

Indian Navy Order Copy

पाकिस्तान से आयात-निर्यात भी बंद

बता दें कि भारत ने आज पाकिस्तान के साथ व्यापार संबंध भी खत्म कर दिए हैं। भारत ने एक आदेश जारी करके पाकिस्तान के साथ आयात-निर्यात पर रोक लगा दी है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि पाकिस्तान के साथ अब कोई ट्रेड नहीं होगा। न भारत से कोई सामान पाकिस्तान जाएगा और न ही पाकिस्तान से कोई सामान वहां से आएगा। भारत सरकार के आदेश के बाद विदेश व्यापार नीति 2023 में एक नया प्रावधान 2.20A किया गया है। अगले आदेश तक यह प्रतिबंध जारी रहेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को भारत का जोरदार ‘तमाचा’; बंद किया गया आयात-निर्यात, बड़ा झटका देने की भी तैयारी

X अकाउंट किए गए ब्लॉक

बता दें कि भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का X हैंडल और यूट्यूब चैनल देश में ब्लॉक कर दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री और सूचना मंत्री के X अकाउंट भी ब्लॉक कर दिए हैं। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का X अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। पाकिस्तान का ISPR यूट्यूब चैनल बंद कर दिया है। पाकिस्तानी एक्टर्स-एक्ट्रेस, पाकिस्तानी खिलाड़ियों, पत्रकारों और न्यूज वेबसाइट्स के यूट्यूब और X अकाउंट तक ब्लॉक कर दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

First published on: May 03, 2025 01:23 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola