Joe Biden tests positive for COVID-19: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 में जो बाइडेन को रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं को भी इस बात का पता है और वे लगातार बाइडेन से ढलती उम्र का हवाला देते हुए चुनाव से अपना नाम वापस लेने की बात कर रहे हैं, लेकिन बाइडेन चुनाव लड़ने पर अड़े हुए हैं।
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बाइडेन का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। इससे पहले BET News को दिए इंटरव्यू में जो बाइडेन ने कहा था कि वे तभी राष्ट्रपति चुनाव की रेस से हटने की सोचेंगे, जब डॉक्टर्स कहेंगे कि उन्हें कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हैं। ये पहली बार था जब जो बाइडेन ने स्पष्ट किया था कि किन स्थितियों में वह राष्ट्रपति चुनाव में अपनी दावेदारी वापस ले लेंगे।
दूसरी ओर व्हाइट हाउस की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि जो बाइडेन को कोरोना के हल्के लक्षण हैं और वह खुद को आइसोलेट करेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने कहा कि लास वेगास में अपने पहले कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति बाइडेन का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्हें वैक्सीन दी गई है और बूस्टर डोज भी दिया गया है। कोविड संक्रमित पाए जाने के बाद बाइडेन डेलावर लौटेंगे, जहां वे खुद को आइसोलेट करेंगे।
ट्रंप के साथ डिबेट में हल्के पड़े बाइडेन
बता दें कि राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार में जो बाइडेन का प्रदर्शन ट्रंप के मुकाबले कमजोर रहा है। पिछले महीने हुई डिबेट में जो बाइडेन के प्रदर्शन को राजनीतिक विश्लेषकों ने कमजोर आंका था। BET News को दिए इंटरव्यू में 81 वर्षीय जो बाइडेन से पूछा गया था कि किन स्थितियों में वह राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी पर पुर्नविचार करना चाहेंगे? इस पर जो बाइडेन ने कहा कि ‘अगर स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी उभर आती है, डॉक्टर मेरे पास आते हैं और कहते हैं कि आपको ये समस्या है तब।’
इससे पहले जो बाइडेन लगातार इस बात पर जोर देते रहे थे कि वह फिट हैं, बतौर राष्ट्रपति अगले चार साल अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर सकते हैं। साथ ही जो बाइडेन यह भी दोहराते थे कि ट्रंप को हराने के लिए वह सर्वाधिक उपयुक्त व्यक्ति हैं। लेकिन बीते कुछ समय से जो बाइडेन के स्वास्थ्य को लेकर वॉशिंगटन डीसी के गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। उनकी उम्र और मानसिक स्वास्थ्य पर लगातार सवाल हो रहे हैं। ट्रंप के साथ डिबेट के बाद तो यह और भी बढ़ गई है। साथ ही बीते चार साल में जिस तरह से जो बाइडेन ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में हाव-भाव प्रदर्शित किए हैं, इसके चलते उन पर लगातार उंगलियां उठती रही हैं।
बतौर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने कार्यकाल में तीन बार फिजिकल टेस्ट करवाया है। इस दौरान हर बार उनका न्यूरोलॉजिकल टेस्ट किया गया। फरवरी में जो बाइडेन के फिजिशियन केविन ओ’कोनोर ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन को हल्का आर्थराइटिस है और नींद संबंधी परेशानियों के लिए उनका इलाज किया जा रहा है। हालांकि केविन ओ’कोनोर ने कहा था कि जो बाइडेन स्वस्थ हैं, एक्टिव हैं और बतौर राष्ट्रपति अपनी भूमिका के लिए एकदम फिट हैं।
संबंधित खबरें
माउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
2 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
2 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
4 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
4 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
5 hrs agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
15 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
17 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
18 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
18 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines