माउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, नेपाल में हादसा, विदेशी नागरिक की मौत

Nepal Helicopter Crash: नेपाल के सोलुखुम्बु में मंगलवार सुबह दो निजी हेलीकॉप्टरों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई. लैंडिंग के दौरान हुए इस दर्दनाक हादसे में एक विदेशी नागरिक की जान चली गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ है. राहत-बचाव दल ने घायल को अस्पताल पहुंचाया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Nepal Helicopter Crash, Solukhumbu Chopper Accident, Mount Everest Helicopter, Fishtail Air, Dynasty Air

नेपाल के सोलुखुम्बु में मंगलवार सुबह दो निजी हेलीकॉप्टरों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई. credit:X (Everest Today)

Nepal Helicopter Crash: नेपाल के पर्वतीय इलाके सोलुखुम्बु में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हवाई हादसा हो गया. माउंट एवरेस्ट की ओर जा रहे दो निजी हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान आपस में टकरा गए. इस भीषण टक्कर में एक विदेशी नागरिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. नेपाल पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 8:11 बजे सोलुखुम्बु हेलीपैड पर हुई. उस समय ‘फिशटेल एयर’ और ‘डायनेस्टी एयर’ के दो हेलीकॉप्टर नीचे उतरने की कोशिश कर रहे थे. लैंडिंग की प्रक्रिया के दौरान दोनों के रोटर ब्लेड (पंखे) आपस में टकरा गए, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. टक्कर इतनी तेज थी कि एक विदेशी यात्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल को लुकला अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया. घटनास्थल से घायल व्यक्ति को तुरंत ‘प्रभु हेलीकॉप्टर’ के जरिए एयरलिफ्ट कर लुकला के नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि मृतक और घायल की पहचान की पुष्टि की जा रही है.

एवरेस्ट रूट पर रहता है भारी ट्रैफिक

माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में सोलुखुम्बु और लुकला हवाई मार्ग को दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण और व्यस्त रूट्स में गिना जाता है. यहां ट्रैकिंग और पर्वतारोहण के लिए रोजाना दर्जनों उड़ानें भरी जाती हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और विमानन अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है, ताकि हादसे के सटीक तकनीकी कारणों का पता लगाया जा सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ