World Latest News: ब्राजील में हुए हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई है। मिनास गेरैस राज्य में एक हाईवे पर हादसा हुआ। सूत्रों के मुताबिक कई लोग घायल हुए हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक यात्री बस और ट्रक में टक्कर हुई। मौके पर बचाव दल और दमकल विभाग की टीमें पहुंच गई हैं। मिनास गेरैस राज्य ब्राजील के दक्षिण पूर्वी हिस्से में पड़ता है। दमकल विभाग के अनुसार 13 लोग घायल हुए हैं। जिनको इलाज के लिए टेओफिलो ओटोनी शहर के पास स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिेपोर्ट्स के मुताबिक यह बस साओ पाउलो से रवाना हुई थी।
ये भी पढ़ें: इस पार्टी को 850 करोड़ देंगे Elon Musk, हिल जाएगी पूरे देश की राजनीति
बस में कुल 45 लोग सवार थे। पहले बस और ट्रक में टक्कर हुई। जिसके बाद इसके पीछे चल रही कार भी हादसे का शिकार हो गई। इस कार में तीन लोग सवार बताए गए हैं। जिनको मामूली चोटें लगीं। पुलिस के अनुसार बस का टायर फटने के कारण हादसा हुआ। टायर फटने के बाद ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। जिसकी वजह से बस सामने आ रहे ट्रक से टकरा गई। 22 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार तीनों लोग सुरक्षित बच गए।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस विभाग के कर्मचारी पहुंचे। घायल हुए लोगों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। विभाग के अनुसार अभी रेस्क्यू ऑपरेशन का काम चल रहा है। कुछ शवों को निकालने का काम चल रहा है। मिनास गेराइस फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं। विभाग के लेफ्टिनेंट अलोंसो ने बताया कि अभी कितने लोग फंसे हुए हैं, यह कहना मुश्किल है।
ये भी पढ़ें: रूस में 9/11 जैसा हमला, कजान की हाई राइज इमारतों से टकाराया ड्रोन, सामने आया Video
संबंधित खबरें
क्या भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या बोले US के राजदूत?
7 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में बिखरे Iphone और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें, देखें वीडियो
9 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 28 की मौत
11 hrs agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
13 hrs agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
16 hrs agoLIVE: पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर NSUI का प्रदर्शन
16 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
1 day agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
1 day agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
1 day agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines