इजरायल जाने वाली फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का बड़ा फैसला

एयर फ्रांस ने इजरायल आने-जाने वाली फ्लाइट्स को लेकर बड़ा फैसला किया है. इन उड़ानों को पाकिस्तानी पायलट्स और क्रू मेंबर्स ऑपरेट नहीं कर पाएंगे.

air france bans pakistani pilots

एयर फ्रांस ने ऐलान किया है कि इजरायल आने-जाने वाली उड़ानों को पाकिस्तानी पायलट्स नहीं उड़ा पाएंगे. ( Photo: AI)

एयर फ्रांस ने इजरायल आने-जाने वाली फ्लाइट्स को लेकर बड़ा फैसला किया है. इन उड़ानों को पाकिस्तानी पायलट्स और क्रू मेंबर्स ऑपरेट नहीं कर पाएंगे. इजरायल ने उन देशों के क्रू पर बैन लगाया है, जिनके साथ उसके राजनयिक संबंध नहीं हैं. 30 सितंबर को फ्लाईदुबई के एक विमान में ओमान के एक को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर आतंकी हमला किया, जिसके बाद इजरायल ने ये फैसला लिया है. ओमान उन देशों में से एक है, जिनके इजरायल के साथ राजनयिक संबंध नहीं हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

31 देशों के लिए फैसला

पाकिस्तान समेत 31 देशों के एयरलाइन क्रू पर एयर फ्रांस की रोक के बाद, शिकागो की यूनाइटेड एयरलाइंस ने इजरायल आने-जाने वाली उड़ानों के लिए नियमों के बारे में अपने पायलटों और केबिन क्रू को जानकारी दी है. अब सवाल ये है कि इन पाबंदियों से इंटरनेशनल एविएशन पर क्या असर पड़ेगा और क्या दूसरी एयरलाइंस भी इजरायल के नियमों का पालन करने के लिए ऐसा ही करेंगी.

कई एयरलाइंस ने किया लागू

फ्रांसीसी खोजी प्रकाशन ‘मीडियापार्ट’ और एविएशन इंटेलिजेंस कंपनी ‘ch-aviation’ की 13 अक्टूबर की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों एयरलाइंस ने इजरायल की पाबंदियों के बारे में फ्लाइट और केबिन क्रू को सूचित किया है. एयर फ्रांस ने पुष्टि की है कि वो इन नियमों का पालन कर रही है, वहीं यूनाइटेड एयरलाइंस ने कथित तौर पर इन्हें अपनी क्रू-प्लानिंग प्रक्रियाओं में शामिल कर लिया है. चेक रिपब्लिक की सबसे बड़ी एयरलाइन, ‘स्मार्टविंग्स’ ने भी साफ किया है कि वो इजरायल की पाबंदियों का पालन करेगी, हालांकि उसने कहा है कि अब तक उसके क्रू असाइनमेंट और ऑपरेशन्स पर कोई असर नहीं पड़ा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ