इस पार्टी को 850 करोड़ देंगे Elon Musk, हिल जाएगी पूरे देश की राजनीति

Elon Musk to Donate Britain Political Party: अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन के सियासी गलियारों में एलन मस्क के नाम की चर्चा जोरों पर हैं। खबरों की मानें तो अब एलन मस्क ने ब्रिटेन की एक पार्टी को करोड़ों का चंदा देने की तैयारी कर ली है।

Elon Musk

Elon Musk to Donate Britain Political Party: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में दखल देने के बाद मशहूर अरबपति एलन मस्क की नजर अब ब्रिटेन पर जा टिकी हैं। ब्रिटेन में अगले साल प्रधानमंत्री पद के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनावी शंखनाद से पहले एलन मस्क ने बड़ा ऐलान कर दिया है। एलन मस्क ब्रिटेन के रिफॉर्म यूके नामक राजनीतिक दल को 100 मिलियन डॉलर का चंदा देने वाले हैं। भारतीय रुपए में यह कीमत 850 करोड़ के आसपास है। इस खबर से ब्रिटेन की राजनीति में भूचाल आ गया है।

दरअसल हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक में एलन मस्क समेत कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। इसी दौरान एलन मस्क की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो रिफॉर्म ब्रिटेन पार्टी के मुखिया निगेल फरेज के साथ नजर आ रहे हैं। अगर एलन मस्क सचमुच ब्रिटेन की पार्टी को इतनी बड़ी रकम देते हैं, तो इसका ब्रिटेन की सियासत पर क्या असर होगा? देखें यह वीडियो…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ