पाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; छात्रों समेत 28 की मौत

पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरने से छात्र मलबे के नीचे दब गए और रेस्क्यू किए जाने तक उन्होंने दम तोड़ दिया. 20 छात्रों और एक महिला टीचर की मौत हुई है.

school roof collapse | peshawar | pakistan

पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा हुआ है. (Credit- ScreenGrab)

पाकिस्तान के पेशावर में अफरीदी आबाद इलाके में बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 28 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में जान गंवाने वालों में छात्र और महिला टीचर शामिला है. हादसा प्राइवेट स्कूल की छत ढहने से हुआ है. लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता मुहम्मद आसिम ने बयान जारी करके हादसे की पुष्टि की है और बताया कि हादसे के बाद अस्पताल में इमरजेंसी लागू कर दी गई. 17 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई थी और 3 बच्चों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा. हादसे में एक महिला टीचर की मौत भी हुई है. हादसे में जान गंवाने वाले बच्चे 13 साल के या इससे कम उम्र के थे.

विज्ञापन

हादसे के वक्त क्लासरूम में थे जान गंवाने वाले बच्चे

पेशावर के उपायुक्त कार्यालय ने बयान जारी करके कहा कि जब स्कूल के कमरे की छत गिरी, तब स्टूडेंट्स क्लास में ही थे. रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता बिलाल अहमद फैजी के अनुसार, बचाव कर्मियों ने छात्रों और शिक्षकों समेत करीब 20 लोगों को अस्पतालों में लाया गया था. 4 लोगों के शव मौके से बरामद हुए थे और अन्य ने अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ा था. 10 से ज्यादा बच्चों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पतालों में लाया गया था. पाकिस्तान में छतों और इमारतों के गिरने की घटनाएं आम हैं, जिसका मुख्य कारण देश में सुरक्षा मानकों की कमी और घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग है.

विज्ञापन

पाकिस्तान में छत और दीवार गिरने की घटनाएं आम

जुलाई 2026 में, उमरकोट के पास सरकारी स्कूल की बाहरी दीवार ढहने और मलबा गिरने से 3 से 13 साल उम्र की 3 लड़कियों की मौत हो गई थी. जुलाई में ही लाहौर के बागबानपुरा इलाके में निर्माणाधीन निजी स्कूल की इमारत की छत गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई और 5 अन्य लोग घायल हुए. जून 2026 में लाहौर के काहना इलाके में प्राइवेट ट्यूशन सेंटर की छत गिरने से 14 बच्चों की जान चली गई थी. डेरा गाजी खान के प्राइवेट स्कूल में छत गिरने से 4 बच्चों की मौत हुई थी और 20 लोग घायल हुए थे. पाकपट्टन में भारी बारिश और आंधी के दौरान घर की छत गिरने से 2 मौतें हुई थीं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ