OpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
Saudi National Arrested In US: ओपन एआई कंपनी में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाने के आरोप में सऊदी अरब के नागरिक अब्दुल रहमान अलफोजान को अरेस्ट किया गया है. सरकारी वकीलों के मुताबिक आरोपी ने बहुत ही शातिर तरीके से इस काम को अंजाम देने की कोशिश की थी.
अब्दुल रहमान अलफोजान पर ओपनएआई कंपनी में जासूसी का आरोप (Photo-US Department of Justice)
OpenAI Office: यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के मुताबिक OpenAI में काम करने वाले सऊदी अरब के नागरिक को सैन फ्रांसिस्को में कंपनी के ऑफिस के अंदर एक रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. कंपनी ने बताया कि उसकी सिक्योरिटी टीम को पिछले महीने के आखिर में एक छिपा हुआ रिकॉर्डिंग डिवाइस मिला और उन्होंने इस मामले की जानकारी एफबीआई को दी. 35 साल के इंजीनियर अब्दुल रहमान अलफोजान नाम के इस कर्मचारी को 9 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया. इस मामले में जासूसी का शक जताया जा रहा है.
विज्ञापन
एक्जीक्यूटिव कॉन्फ्रेंस रूम में मिला रिकॉर्डिंग डिवाइस
सरकारी वकीलों के मुताबिक अलफोजान ने कथित तौर पर एक USB डिवाइस को टॉयलेट पेपर में लपेटा और उसे एक्जीक्यूटिव कॉन्फ्रेंस रूम में रखे टेलीविजन के अंदर रख दिया. सिक्योरिटी फुटेज में उसे कई बार उस कमरे के आस-पास देखा गया, जबकि उसे वहां होने वाली मीटिंग्स में शामिल होने की इजाजत नहीं थी.
विज्ञापन
We discovered a sophisticated recording device that was hidden inside one of our offices. We used our models to understand the device and where it had come from, identifying that a specific employee had planted it a few days earlier. We referred the matter to the FBI, and we’re…
जांचकर्ताओं ने ये भी आरोप लगाया कि उसने ऑफिस की इमारतों, मीटिंग रूम, कैलेंडर, शेड्यूल और कर्मचारियों की लोकेशन के बारे में जानकारी खोजने के लिए एक इंटरनल प्रोडक्टिविटी टूल का इस्तेमाल किया. अलफोजान के एक अनअटेंडेड बैग की तलाशी के दौरान कथित तौर पर एक दूसरा डिवाइस भी मिला. अधिकारियों ने उसकी पत्नी से जुड़े एक चैटबॉट अकाउंट में रिमोट ऑडियो रिकॉर्डिंग और मेमोरी कार्ड एन्क्रिप्शन के बारे में की गई पूछताछ का भी जिक्र किया.
(Photo-US Department of Justice)
विज्ञापन
‘डेटा चोरी का कोई संकेत नहीं मिला’
OpenAI ने कहा कि उसे ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जिससे पता चले कि कर्मचारी ने AI मॉडल वेट्स, सोर्स कोड या कस्टमर डेटा जैसी संवेदनशील जानकारी को गलत तरीके से एक्सेस या ट्रांसफर किया हो. यह अभी साफ नहीं है कि रिकॉर्डिंग इक्विपमेंट ने कोई बातचीत रिकॉर्ड की या नहीं. कंपनी ने इस कथित घटना और विदेशी इंटेलिजेंस ऑपरेशन्स के बीच कोई संबंध सार्वजनिक रूप से नहीं बताया.
आरोप साबित होने के बाद क्या होगी सजा?
जस्टिस डिपार्टमेंट ने अलफोजान पर इलेक्ट्रॉनिक या मैकेनिकल डिवाइस का इस्तेमाल करके ओरल कम्यूनिकेशन को इंटरसेप्ट करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. दोषी पाए जाने पर उसे 5 साल तक की जेल और 250000 यूएस डॉलर का जुर्माना हो सकता है. उसके 19 अक्टूबर को फेडरल कोर्ट में पेश होने की उम्मीद थी.
विज्ञापन
ये मामला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फील्ड में बढ़ती इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन के बीच सामने आया है, जिसे नेशनल सिक्योरिटी के लिए रणनीतिक रूप से अहम माना जाता है. 2022 के एक अलग मामले में, ट्विटर के पूर्व कर्मचारी अहमद अबूअमो को सऊदी अधिकारियों के लिए जासूसी करने का दोषी ठहराया गया था, जो प्लेटफॉर्म पर मौजूद क्रिटिक्स के बारे में जानकारी चाहते थे.