Yogi Adityanath, Akhilesh Yadav
विज्ञापन

Video: UP में क्या सपा पड़ेगी BJP पर भारी? अखिलेश यादव ने की ये तैयारी...

लोकसभा चुनाव में यूपी की फैजाबाद सीट से बीजेपी के प्रत्याशी लल्लू सिंह हार गए थे, यहां से सपा से अवधेश प्रसाद सांसद बने हैं।

UP by-election on ten seats: उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर जल्दी ही उपचुनाव होंगे। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के बाद ये चुनाव सभी दलों के लिए नाक की लड़ाई बन चुके हैं। वहीं, इन दस सीटों में से एक सीट है अयोध्या की मिल्कीपुर सीट। इस सीट पर सपा और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है। दोनों पार्टियां यहां एक-दूसरे को मात देने में अभी से जुट गई हैं।

सपा ने दर्ज की जीत

दरअसल, बीते लोकसभा चुनाव में यूपी की फैजाबाद सीट से बीजेपी के प्रत्याशी लल्लू सिंह हार गए थे, यहां से सपा से अवधेश प्रसाद सांसद बने हैं। उनके सांसद बनने के बाद मिल्कीपुर सीट खाली हुई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस सीट से अवधेश प्रसाद अपने बेटे अजीत प्रसाद को टिकट दिलवाना चाहते हैं। फिलहाल बीजेपी ने अपने प्रत्याशी का नाम फाइनल नहीं किया है।

विज्ञापन

सीएम खुद कर रहे निगरानी

सपा और बीजेपी दोनों पार्टियां मिल्कीपुर सीट पर एक्टिव हो गई हैं। हाल ही में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या का दौरा किया था। सीएम ने स्थानीय बीजेपी कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने साफ किया था कि आगामी उपचुनाव में वे मिल्कीपुर सीट की रणनीति बनाने का काम खुद देखेंगे और यहां के प्रचार की निगरानी भी करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ