
IPL 2025: बारिश की भेंट चढ़ा RCB vs PBKS मैच तो किसका होगा फायदा? गुजरात को झेलना पड़ेगा भारी नुकसान
Edited By Shubham Mishra

Edited By Shubham Mishra
RCB vs PBKS: आईपीएल 2025 के 34वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है। हालांकि, चिन्नास्वामी के मैदान पर लगातार बारिश जारी है। बारिश की वजह से अब तक टॉस का सिक्का भी नहीं उछल सका है। ऐसे में हर क्रिकेट फैन के मन में यह सवाल है कि अगर यह मुकाबला रद्द होता है, तो आरसीबी और पंजाब में से किसको फायदा पहुंचेगा?
आरसीबी बनाम पंजाब मैच में अगर बारिश विलेन साबित होती है और मुकाबला रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिलेगा। इस एक पॉइंट के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम लंबी छलांग लगाकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। वहीं, पंजाब के भी 9 पॉइट हो जाएंगे और वह तीसरे नंबर पर आ जाएगी। मैच रद्द होने से गुजरात टाइटंस का भारी नुकसान होगा और टीम को अपनी दूसरे नंबर की पोजीशन को गंवाना पड़ेगा। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: