
क्या है फोरफिट? जिसके दम पर ICC से भिड़ रहा है पाकिस्तान, भारत के खिलाफ मैच पर छाए संकट के बादल
Written By Ujjaval Palanpure

Written By Ujjaval Palanpure
What is Forfeit: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के खेलने को लेकर काफी विवाद हुआ. उन्होंने भारत आकर खेलने से मना कर दिया था. ICC ने इसी के चलते बांग्लादेश को हटाकर स्कॉटलैंड को स्क्वाड में जगह दे दी. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ICC को धमकी दी कि वो टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेंगे. खबरें आ रही हैं कि भारत के खिलाफ वो अपने मैच को फोरफिट करने के लिए तैयार हैं. इस महामुकाबले पर संकट के बादल छाए हुए हैं. सभी के मन में सवाल होगा कि ये फोरफिट क्या होता है.
पाकिस्तान ने अगर भारत के खिलाफ महामुकाबले को फोरफिट किया, तो फिर टीम के दो अंक चले जाएंगे. इसे पाकिस्तान की हार माना जाएगा और भारत को दो अंक मिल जाएंगे. क्रिकेट इतिहास में कई बार टीमों ने अपने मैच को फोरफिट किया है, जिससे विरोधी टीम को अंक मिले हैं. फोरफिट का नियम काफी सालों से है और अगर स्थिति सही नहीं हुई, तो फैंस भारत-पाकिस्तान का मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं देख पाएंगे. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: