Vasundhara Raje
विज्ञापन

वसुंधरा राजे ने चुनाव के बीच भाजपा को दिखाए बगावती तेवर! क्यों नहीं किया प्रचार? देखिए Video

Vasundhara Raje In BJP’s Election Campaign: भाजपा के दिग्गज नेताओं में आने वाली राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी के चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लिया है। उन्होंने केवल अपने बेटे दुष्यंत सिंह के समर्थन में प्रचार किया है जो झालावाड़ से उम्मीदवार हैं। वीडियो में समझिए क्यों वसुंधरा राजे भाजपा के लिए प्रचार नहीं कर रही हैं।

Lok Sabha Election 2024 : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे इस लोकसभा चुनाव के दौरान नजर नहीं आईं। कल यानी सोमवार को चुनाव का पांचवां चरण होगा लेकिन वसुंधरा राजे को अपने बेटे दुष्यंत सिंह के अलावा पार्टी के किसी भी चुनाव प्रचार में शामिल होते नहीं देखा गया है। राजनीति के जानकार इसे राजे का बगावती रुख बता रहे हैं। वसुंधरा राजे को भाजपा की फायरब्रांड नेता के तौर पर देखा जाता है। भाजपा की चुनावी कैंपेन में वसुंधरा राजे की गैरमौजूदगी ने कई सवाल उठाए हैं।

राजे की भाजपा नेतृत्व से नाराजगी राजस्थान में मुख्यमंत्री का नाम फाइनल करने के बाद से चली आ रही है। बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करने वाली भाजपा ने भजनलाल को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया था। जबकि वसुंधरा राजे खुद भी सीएम पद की दावेदार थीं। भाजपा और राजे के बीच चल रही तल्खी आगे कैसी रहती है, यह देखने वाला होगा। बता दें कि दुष्यंत सिंह झालावाड़ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और इसी सीट से मौजूदा सांसद भी हैं। राजे ने केवल उनके समर्थन में ही प्रचार किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ