Sonali Bendre
विज्ञापन

Sonali Bendre को धार्मिक भावनाएं आहत कर जाना पड़ा जेल, एक कुर्ता कैसे बना था एक्ट्रेस के लिए मुसीबत?

Sonali Bendre Controversy: सोनाली बेंद्रे को एक बार जेल जाना पड़ा था। एक्ट्रेस के कपड़े उनकी सबसे बड़ी मुसीबत बन गए थे। एक कुर्ता पहनकर फोटोशूट करवाना एक्ट्रेस को भारी पड़ा था।

Sonali Bendre Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ‘पति पत्नी और पंगा’ होस्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इस शो के नाम की तरह उनकी लाइफ में भी एक बार बड़ा पंगा हो गया था। अपने एक कुर्ते के कारण एक्ट्रेस को जेल तक जाना पड़ा था। फोटोशूट करवाकर सोनाली बेंद्रे थाने में पहुंच गई थीं। दरअसल, एक्ट्रेस पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगे थे। एक्ट्रेस ने एक पीले रंग का कुर्ता पहना था, जिसपर ‘ओम नमः शिवाय’ लिखा हुआ था। ये किस्सा साल 2001 का है।

सोनाली ने एक मैगजीन के कवर पेज के लिए ये फोटोशूट करवाया था और इसपर खूब बवाल हुआ था। आपको बता दें, एक्ट्रेस के कुर्ते पर न सिर्फ ‘ओम नमः शिवाय’ और ओम लिखा था, बल्कि हिंदू धर्म से जुड़े कुछ और निशान भी बने हुए थे। इस तरह के कुर्ते को पहनकर एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने कई बोल्ड पोज दिए और कंट्रोवर्सी में फंस गईं। वो लोगों के गुस्से का शिकार हो गई थीं। एक्ट्रेस ने खिलाफ शिकायत दर्ज हुई और हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। एक्ट्रेस के साथ इन तस्वीरों को खींचने वाले फोटोग्राफर, ड्रेस डिजाइनर और मैगजीन के प्रकाशक को भी गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ