salman khan latest look viral after wrap up sikandar shoot fans worried
विज्ञापन

Video: सलमान खान के लेटेस्ट लुक पर क्यों उठ रहे सवाल? 'सिकंदर' को देख फैंस भी चिंता में

सलमान खान काे सिकंदर की शूटिंग खत्म करने के बाद मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान उनका बदला हुआ लुक देखकर फैंस भी काफी हैरान हो गए हैं। साथ ही अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। इस बीच सलमान की कुछ तस्वीरें और वीडियो पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद की है। 59 साल के सलमान की लेटेस्ट तस्वीरों ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान के चेहरे पर बुढ़ापा साफ नजर आ रहा है। सफेद दाढ़ी के साथ लटके हुए गाल देखकर एक्टर के फैंस भी हैरान हो गए हैं। वह सोशल मीडिया अपने अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

यूजर्स कर रहे रिएक्ट

सलमान खान के लुक की बात करें तो एक्टर ने व्हाइट एंड ब्लू चेक पैटर्न की टी शर्ट के साथ मैचिंग लेदर जैकेट पहन रखी है, जबकि सिर पर कैप पहनी है। बुलेट प्रूफ गाड़ी में भाईजान का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘हमारा टाइगर बूढ़ा हो रहा है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अचानक से इतना ओल्ड लुक कैसे?’ वहीं कुछ यूजर्स ने सलमान खान को ट्रोल करने पर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि 60 साल की उम्र में 40 की उम्र के दिखने की उम्मीद करना गलत है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ