Pahalgam terrorist attack
विज्ञापन

पहलगाम हमले के बाद Nitesh Rane के हिंदू-मुस्लिम वाले बयान पर क्या बोले वरिष्ठ पत्रकार?

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में तनाव का माहौल है। भारत के ताबड़तोड़ एक्शन से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इस बीच इस मामले को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। शनिवार को नितेण राणे ने इसको लेकर बयान दिया था।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत आतंकियों पर ताबड़तोड़ एक्शन ले रहा है। जम्मू-कश्मीर के चप्पे-चप्पे पर सेना के जवान आतंकियों की तलाश में जुटे हैं। इस बीच इस मुद्दे पर बयानबाजी तेज हो गई है। महाराष्ट्र की बीजेपी सरकार में मंत्री नितेण राणे ने बयान दिया कि सभी हिंदू सामान खरीदने से पहले दुकानदार से उसका धर्म पूछें और उसके हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने को बोले। उनके इस बयान पर बयान विपक्ष ने भी सवाल खड़े किए हैं। इस पूरे मुद्दे पर न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन ने बड़ा सवाल किया है।

राजीव रंजन ने कहा कि ये बात सही है कि घाटी में आतंकियों ने लोगों का धर्म पूछकर गोली मारी। अगर ये घटना पाकिस्तान और बांग्लादेश में होती और कोई माइनॉरिटी बहुसंख्यक समाज को धर्म पूछकर गोली मारता तो क्या स्थिति होती ये सभी लोग जानते हैं। उनके घर जला दिए होते। ऐसे में इस देश में धर्मनिरपेक्षता मिट्टी में घुली हुई है। एक-दो घटनाओं को छोड़ दे तो कहीं पर कोई बवाल नहीं देखने को मिला। आइये वीडियो के जरिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ