
ऐसी क्या इमरजेंसी है? LG के चुनाव कराने के आदेश पर भड़के मनीष सिसोदिया
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma
Manish Sisodia Press Conference: दिल्ली नगर निगम (MCD) में स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को लेकर बवाल मच गया है। दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एलजी की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।
मनीष सिसोदिया ने एलजी के रात में चुनाव कराने के आदेश पर सवाल किया। उन्होंने कहा कि आखिर ऐसी क्या इमरजेंसी आ गई कि चुनाव रात में ही कराए जा रहे हैं। इस तरह सिर्फ एक घंटे के नोटिस पर चुनाव कराना गैर संवैधानिक है। उन्होंने कहा कि एमसीडी में लगातार लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली से आगरा तक का सफर हुआ महंगा, यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ा टोल टैक्स, जानें कब से और कितना लगेगा चार्ज
बता दें कि स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव आज गुरुवार को होना था, लेकिन चुनाव को टाल दिया गया। इसके साथ ही सदन की बैठक भी 5 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी गई, लेकिन एलजी वीके सक्सेना ने अचानक आदेश दे दिया कि चुनाव आज ही होगा। इस आदेश के बाद से ही मामला गर्माया हुआ है। इस मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) कानूनी राय ले रही है।
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: