राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

अपने ही चुनावी खेल में फंसी BJP? मोदी के भाषण पर सियासी घमासान क्यों?

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वह लोगों की संपत्ति लेकर मुसलमानों में बांट देगी। बता दें देशभर में 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान है, 4 जून को मतगणना होगी।

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर नेताओं की बयानबाजी तेज है। 26 अप्रैल को देश में दूसरे चरण का मतदान है। इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बयान चर्चा में बना हुआ है। पीएम के इस बयान पर कांग्रेस नेताओं ने भी पलटवार किया है। दरअसल, कांग्रेस के घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह लोगों की संपत्ति लेकर मुसलमानों को बांट देगी।

कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से शिकायत 

पीएम मोदी के इस बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है पहले चरण के मतदान में निराशा हाथ लगने के बाद नरेंद्र मोदी के झूठ का स्तर इतना गिर गया है कि घबरा कर वे अब जनता को मुद्दों से भटकाना चाहते हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को चुनाव आयोग से मिला। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग अधिकारियों से पीएम मोदी के भाषण को लेकर शिकायत की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ