Iran Israel War (8)
विज्ञापन

Iran Israel War: ईरान ने इजरायल पर फिर दागी मिसाइलें… ये कैसा सीजफायर? देखें वीडियो

Iran Israel War: सीजफायर की खबरों के बीच मंगलवार को ईरान ने इजराइल के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से में हमला कर दिया है। इस पर इजराइल ने कहा कि ईरान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। News24 के इस वीडियो में देखें ईरान के हमले की कहानी…

Iran-Israel War: ईरान और इजरायल द्वारा सीजफायर की खबरों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। ईरान की तरफ से इजराइल पर नया अटैक किया गया है। ईरान ने मंगलवार को इजराइल के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से में हमला किया है। इस वक्त रेड अलर्ट जारी किया गया है, इसलिए सभी इलाकों में सायरन बजने लगा। ईरान ने इजराइल पर एक बार फिर से मिसाइल से हमला किया है। इस दौरान इजराइल की तरफ से दावा किया जा रहा है कि ईरान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास ने कहा कि इजराइल के साथ अभी अंतिम युद्ध युद्धविराम का समझौता नहीं हुआ है। बता दें कि इससे पहले सोमवार की देर रात इजराइल की तरफ से भी ईरान पर हमले किए गए थे। News24 के इस वीडियो में देखें ईरान के हमले की कहानी…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ