
SRH vs DC: रिकॉर्ड शतक जड़कर अभिषेक शर्मा ने किसे चिढ़ाया? दिग्गजों की लिस्ट में बनाई जगह
Written By Aditya

Written By Aditya
SRH vs DC: आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा ने अब कमबैक कर लिया है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने बहुत ही शानदार पारी खेली. अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद हैदराबाद की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. जिसका फायदा उठाकर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर 242 रन बनाए. इस दौरान सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अकेले ही दम पर 68 गेंदों में नाबाद 135 रन जड़ दिए. इस तूफानी पारी के बाद उनका सेलिब्रेशन देखने लायक था.
तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी इस पारी में 10 चौके और इतने ही गगनचुंबी छक्के जड़े. शतक जड़ने के बाद उन्होंने अपने खास एल सेलिब्रेशन भी किया, लेकिन उससे पहले उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला. शतक पूरा करने के बाद उन्होंने पैर के सहारे बैट रखा और और हाथ बांधने के बाद मुस्कुराते हुए नजर आए. दरअसल 2 पारियों में फेल हो जाने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें हटाकर वैभव सूर्यवंशी को मौका देने की बात होने लगी थी. अब ये शतक जड़कर उन्होंने साफ कर दिया है कि वो अभी भी टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के सबसे बड़े बल्लेबाज हैं. उन्हें हटाने के बारे में सोचना भी नहीं है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: