IPL 2026: जोफ्रा आर्चर ने क्यों काटा अपना नया जूता? सोशल मीडिया पर फैंस ने उठाए सवाल

IPL 2026: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के मुख्य गेंदबाज जोफ्रा आर्चर हैं. उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो अपना ही नया जूता काटते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखकर फैंस भी हैरान हैं और इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं.

Jofra Archer

Jofra Archer

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो अपना ही नया जूता काट रहे हैं. क्रिकेट में इससे पहले भी कई स्टार तेज गेंदबाजों को कटे हुए जूते के साथ खेलते हुए देखा गया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब फैंस इससे पीछे का कारण जानना चाहते हैं. हालांकि आपको बता दें कि सभी तेज गेंदबाज अपना जूता काट ही कर नही खेलते हुए नजर आते हैं. 

विज्ञापन

क्या काटा हुआ जूता पहनते हैं जोफ्रा आर्चर? 

वायरल वीडियो में जोफ्रा आर्चर अपना जूता अंगूठे के पास से काटते हुए नजर आ रहे हैं. आर्चर के अलावा भी ऐसा कई तेज गेंदबाज करते हैं.  दरअसल अधिकतर तेज गेंदबाज लंबे रन अप से गेंदबाजी करते हैं. वहीं ,स्टंप के पास पहुंचने से पहले जंप करते हैं. जिससे उनका पैर क्रीज पर गिरता है. उसके बाद ही वो गेंद फेंकते हैं. जब उनका पैर जंप के बाद गिरता है, तो उनका जूता अंगूठे के पास से कटा हुआ होता है. जंप से गिरते समय उनके पैर पर बहुत ज्यादा जोर पड़ता है. जूते में नीचे स्पाइक्स लगे होते हैं, तो पैर आगे नहीं जा पाता है. जूते में बंद होने के चलते पैर पर जोर पड़ने की स्थिति में इंजरी का खतरा बढ़ जाता है. जूता कटा हुआ होने पर अंगूठा जंप के बाद आगे जा पाता है, ऐसे में पैर पर कम प्रेशर पड़ता है.  

विज्ञापन

दिग्गज तेज गेंदबाज भी पहनते थे कटा हुआ जूता 

सभी तेज गेंदबाज उस पैर के जूते को काटते हैं, जो जंप के बाद पहले जमीन पर गिरता है. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बाएं पैर के जूते को अंगूठे के पास काटते हैं. वहीं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दाएं पैर के जूते को काटते हैं. जोफ्रा आर्चर के अलावा शोएब अख्तर, मोहम्मद शमी, जोफ्रा आर्चर, एनरिक नॉर्किया, मोहम्मद सिराज, मिचेल जॉनसन, ब्रेट ली, मिचेल स्टार्क, टाइमल मिल्स और डेल स्टेन भी कटे हुए जूते के साथ गेंदबाजी करते हैं. हालांकि कई दिग्गज इस ऐसा नहीं करते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ