IPL 2025 Mega Auction
विज्ञापन

नवंबर की इन दो तारीखों को लगेगी खिलाड़ियों के नाम पर बोली! जानें कहां फ्री में देख पाएंगे IPL 2025 का मेगा ऑक्शन

आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन की तारीखों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेगा ऑक्शन का आयोजन इस बार भारत में नहीं, बल्कि रियाद में कराने की तैयारी की जा रही है।

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन का अगर आप भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के ऑक्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। एएनआई की खबर के अनुसार, मेगा ऑक्शन का आयोजन 24 और 25 नवंबर को होने की उम्मीद जताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह ऑक्शन भारत में नहीं, बल्कि सउदी अरब के रियाद में कराने की तैयारी की जा रही है।

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। वहीं, खिलाड़ियों की नीलामी का आप फ्री में लुत्फ जियो सिनेमा पर उठा पाएंगे। बता दें इस बार ऑक्शन में कई बड़े नामों पर बोली लगती हुई नजर आएगी। ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल इस बार ऑक्शन में दिखाई देंगे। पंत और राहुल के नाम पर मेगा ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है। इसके साथ टिम डेविड, ईशान किशन पर भी कई टीमों की निगाहें रहने वाली हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ