
IPL 2025: सीजन-18 का सबसे कम कीमत वाला कप्तान, महज इतने मिलेंगे पैसे
Edited By Vishal Pundir

Edited By Vishal Pundir
IPL 2025: आईपीएल 2025 का पहला मैच 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस सीजन ज्यादातर टीमों के कप्तान बदल चुके हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत, पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर, आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल और केकेआर की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करते हुए दिखाई देंगे। इन सभी कप्तानों में एक कप्तान ऐसा है जिसको इस सीजन बाकी कप्तानों के मुकाबले सबसे कम पैसे मिलने वाले हैं।
जी हां हम बात कर रहे हैं कोलकाता नाइट राइडर्स के नए कप्तान अजिंक्य रहाणे की। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में केकेआर ने रहाणे को 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। जिसके चलते रहाणे सीजन-18 में सबसे कम पैसे पाने वाले कप्तान होंगे। इसके अलावा ऋषभ पंत इस सीजन के सबसे महंगे कप्तान हैं, जिनको एलएसजी ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था।
वीडियो में देखें पूरी जानकारी….
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: