
IND vs ENG: टी-20 के बाद अब वनडे सीरीज की बारी, तैयार है गौतम गंभीर का 'घातक' प्लान
Edited By Mohan Kumar

Edited By Mohan Kumar
India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 खत्म हो चुकी है, जिसे सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने 4-1 से अपने नाम किया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लिश टीम को धूल चटाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि जब नतीजे आपके पक्ष में आने लगते हैं तो सब कुछ ठीक हो जाता है। हमारे खिलाड़ी जानते हैं कि 140-150 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व करना क्या मायने रखता है।
उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे लिए रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती का एक साथ गेंदबाजी करना सच में अहम था। हम बल्ले से जितना संभव हो सके, उतना प्रयास करना चाहते थे। यह टॉप सेवन के लिए कड़ी मेहनत करने के बारे में है। हम टी-20 के बाद अब वनडे सीरीज में जितना संभव हो, उतना आक्रामक खेलना चाहते हैं और दर्शकों का मनोरंजन करना चाहते हैं।’
अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: