
IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी का आएगा तूफान! टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में ये 9 नाम पक्के, 2 पर फंसा पेंच?
Written By Ujjaval Palanpure

Written By Ujjaval Palanpure
Team India Possible Playing 11: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई से तीन मैचों की T20I सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. भारतीय टीम को अपनी पिछली दो T20I सीरीज में हार का सामना करना पड़ा लेकिन अब टीम इंडिया का लक्ष्य जीत की पटरी पर आना होगा. भारतीय टीम ने इस सीरीज पर कुछ बड़े खिलाड़ियों को आराम देकर युवाओं को मौका देने का फैसला किया है. सभी की नजर जिम्बाब्वे के खिलाफ प्लेइंग 11 पर है. टीम में 9 नाम लगभग पक्के नजर आ रहे हैं और सिर्फ दो स्पॉट पर पेंच फंसा हुआ है.
वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर प्रभाव नहीं छोड़ पाए लेकिन अब जिम्बाब्वे के खिलाफ वह तूफानी पारी खेल सकते हैं. अभिषेक शर्मा और वैभव ओपनिंग कर सकते हैं. बल्लेबाजी क्रम में ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे और रिंकू सिंह पर दारोमदार होगा. गेंदबाजी अटैक में रवि बिश्नोई और मयंक यादव को मौका मिल सकता है. सवाल यह है कि प्रिंस यादव और यश ठाकुर में कौन प्लेइंग 11 में होगा. हर्ष दुबे और सूर्यांश शेडगे में से किसी एक को मौका मिल सकता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: