हॉकी वर्ल्ड कप के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत सिंह को मिली कप्तानी, ये 4 हुए स्क्वाड से बाहर

Team India Squad Announced: FIH मेंस हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन 15 अगस्त से होने जा रहा है. इस बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का आधिकारिक रूप से ऐलान हो गया. 4 अहम खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं बन पाए.

team india hockey
1 / 6

Team India Squad Announced: FIH मेंस हॉकी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. भारत के 20 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान हुआ है. हरमनप्रीत सिंह एक बार फिर टीम इंडिया की कमान संभालेंगे, वहीं FIH प्रो लीग का हिस्सा रहे चार खिलाड़ी अब वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल नहीं हैं. पिछले सीजन में भारतीय टीम वर्ल्ड कप में नवें स्थान पर थी. भारत ने 1975 के बाद से हॉकी वर्ल्ड कप नहीं जीता है. अब टीम इंडिया खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी. आइए टीम इंडिया के स्क्वाड पर एक-एक करके नजर डालते हैं. (Image: Instagram/hockeyindia)

विज्ञापन

टीम इंडिया के पास हैं दो गोलकीपर्स

टीम इंडिया के पास हैं दो गोलकीपर्स2 / 6

हॉकी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया दो गोलकीपरों के साथ उतर रही है. गोलकीपिंग की जिम्मेदारी मोहित एचएस और सूरज करकेरा पर होगी. (Image: Instagram/mohith_27_)

विज्ञापन

भारत का डिफेंस है मजबूत

भारत का डिफेंस है मजबूत3 / 6

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के पास कप्तान हरमनप्रीत के रूप में शानदार डिफेंडर है. इसके अलावा अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, जरमनप्रीत और यशदीप सिवाच भी डिफेंस का हिस्सा हैं. (Image: Instagram/amitrohidas_30)

6 मिडफील्डर्स के साथ उतरेगी टीम इंडिया

6 मिडफील्डर्स के साथ उतरेगी टीम इंडिया4 / 6

टीम इंडिया के 20 सदस्यीय स्क्वाड में कुल 6 मिड फील्डर्स हैं. टीम में राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा, विवेक सागर प्रसाद मिडफील्डर के रूप में हैं. (Image: Instagram/singh_rajinder78)

विज्ञापन

फॉरवर्ड अटैक में मनदीप-दिलप्रीत पर रहेंगी नजरें

फॉरवर्ड अटैक में मनदीप-दिलप्रीत पर रहेंगी नजरें5 / 6

हॉकी वर्ल्ड कप के स्क्वाड में 5 फॉरवर्ड मौजूद हैं. दिलप्रीत सिंह और मनदीप सिंह पर नजर रहने वाली है. इसके अलावा सुखजीत सिंह, अभिषेक और शिलानंद लाखरा भी स्क्वाड का हिस्सा हैं. (Image: Instagram/mandeepsingh995)

चार बड़े खिलाड़ियों की नहीं बनी जगह

चार बड़े खिलाड़ियों की नहीं बनी जगह6 / 6

FIH प्रो लीग में भारतीय टीम 24 सदस्यीय स्क्वाड के साथ उतरी थी लेकिन वर्ल्ड कप में स्क्वाड का साइज 20 मेंबर्स का है. डिफेंडर अमनदीप लाकरा, मिडफील्डर राज कुमार पाल और रबिचंद्र सिंह मोइरांगथेम, फॉरवर्ड सेल्वम कार्थी टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर हो गए हैं. 15 अगस्त से FIH वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी. (Image: Instagram/hockeyindia)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन