हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ZIM: हरारे में टीम इंडिया की धमाकेदार जीत के 5 हीरो, स्टार खिलाड़ी ने किया कमबैक

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले दोनों ही टी-20 मैच में कमाल का प्रदर्शन किया है. हालांकि टीम इंडिया का प्रदर्शन दूसरे टी-20 मैच में पहले से भी अच्छा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के 5 स्टार खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन
टीम इंडिया खेल सकती है वर्ल्ड 11 के खिलाफ बड़ा मुकाबला (Pic Credit- AI Generated)

IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब शानदार कमबैक किया है. इसी के साथ टीम का प्रदर्शन लगातार बेहतर भी होता जा रहा है. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ियों ने हरारे में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया है. हालांकि इस दौरान 5 स्टार खिलाड़ियों ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. इन खिलाड़ियों ने साबित कर दिया है कि वो अपने दम पर मैच को पलट सकते हैं. इन खिलाड़ियों में से इस स्टार ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है.  

टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों ने किया कमाल 

हरारे में खेले गए दूसरे मुकाबले में भी वैभव सूर्यवंशी को धमाकेदार शुरुआत मिली. भले ही वो उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए, लेकिन उन्होंने 9 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली. जिसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ मिली अपनी फॉर्म को यहां पर भी बरकरार रखा है. गेंदबाजी में भी प्रिंस यादव ने इंजर्ड होने से पहले बहुत ज्यादा प्रभावित किया. वहीं डेब्यू कर रहे यश ठाकुर ने भी पहले ही मुकाबले में अपना दम दिखाया. हालांकि सभी का ध्यान सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने खींचा. वो बल्ले के साथ बार-बार फेल हो रहे हैं, लेकिन गेंद के साथ उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किया. इसी के साथ उन्होंने सभी को प्रभावित भी कर दिया है. 

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: लगातार 2 जीत के बाद भी बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया हिंट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola