IND vs ZIM: लगातार 2 जीत के बाद भी बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया हिंट

IND vs ZIM: लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया टी-20 फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रही है. जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया ने बैक टू बैक मुकाबले में जीत दर्ज करके सीरीज को अपने नाम कर लिया है. हालांकि उसके बाद भी तीसरे मुकाबले की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव हो सकता है.

Team India Squad Changes

टीम इंडिया के स्क्वाड में बदलाव! (Image: AI Generated)

IND vs ZIM: भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले दोनों ही मैचों में गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल का प्रदर्शन किया है. सभी युवा खिलाड़ी खुद को साबित करने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसे में सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया पर बदलाव करने का ज्यादा दबाव नहीं है. हालांकि उसके बाद भी 26 जुलाई को खेले जाने वाले तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 बदल सकती है. जिसके बारे में कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी अब बड़ा हिंट दिया है. 

विज्ञापन

तीसरे टी-20 में टीम इंडिया बदल सकती है प्लेइंग 11  

जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया कई युवा खिलाड़ियों के साथ खेल रही हैं. जो लगातार खेलना चाहते हैं. हालांकि टीम इंडिया बड़ी समस्या के साथ भी गुजर रही है. टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज प्रिंस यादव दूसरे टी-20 मैच के दौरान इंजर्ड हो गए हैं. ऐसे में वो तीसरा मुकाबला नहीं खेल सकते हैं. जिसके कारण ही प्लेइंग 11 में बदलाव होना तय है. जिसके बारे में खुद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया है. दूसरे मुकाबले के पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में प्लेइंग 11 को लेकर बड़ा हिंट देते हुए अय्यर ने कहा, ‘हमने अभी तक फैसला नहीं किया है और मैंने कोच से बात नहीं की है. बदकिस्मती से हमारे एक खिलाड़ी (प्रिंस यादव) को चोट लग गई है, इसलिए कुछ बदलाव हो सकते हैं.’  

विज्ञापन

प्रिंस यादव का बाहर होना तय 

सीरीज का तीसरा टी-20 मुकाबला अगले ही दिन खेला जाना है. ऐसे में खिलाड़ियों को रिकवरी का बहुत कम समय मिलने वाला है. अब प्रिंस यादव टीम से बाहर हो गए हैं. ऐसे में उनकी जगह अशोक शर्मा की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती हैं. हालांकि उसके अलावा प्लेइंग 11 में बदलाव के बहुत ही कम चांस नजर आ रहे हैं. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को 1-1 चांस और मिलने वाला है. दोनों ही खिलाड़ियों को अगले मुकाबले में इस मौके का फायदा उठाना होगा. अगर वैभव सूर्यवंशी को एशियन गेम्स 2026 के दौरान सलामी बल्लेबाजी करनी हैं, तो उन्हें तीसरे मैच में बड़ा स्कोर बनाना होगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ