
IND vs WI: वेस्टइंडीज के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की बारी, कप्तान गिल ऐसे करेंगे खास तैयारी
Written By Ujjaval Palanpure

Written By Ujjaval Palanpure
Shubman Gill: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का अंत हो गया है. अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए कल टीम इंडिया रवाना होने वाली है. शुभमन गिल ने टेस्ट कप्तान बनने के बाद पहली टेस्ट सीरीज जीती है. गिल अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में बतौर कप्तान उतरेंगे. रोहित शर्मा की जगह अब वो टीम की कमान संभालेंगे. उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है और अब उन्होंने सीरीज को लेकर बड़ा बयान दिया है. गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत को लेकर खुशी जताई है.
शुभमन गिल से वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में हराने के बाद कई सवाल किए गए. उन्होंने वेस्टइंडीज पर जीत को लेकर खुशी जताई. इसके बाद उनसे ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर सवाल किया गया, क्योंकि टीम इंडिया के पास प्लानिंग के लिए अब कम समय बचा है. गिल ने बताया कि अब वो प्लेन में बैठकर तैयारी कर लेंगे. उन्होंने कहा, ‘काफी लंबी फ्लाइट है. शायद हम फ्लाइट में प्लान बना सकते हैं.’ अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: