image - 2024-09-20T185616.850
विज्ञापन

Video: दूसरी पारी में नॉट आउट थे विराट कोहली? शुभमन गिल ने कर दी बड़ी गलती

Virat Kohli: फैंस टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन विराट कोहली चेन्नई टेस्ट में कुछ खा नहीं कर सके। उन्होंने पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 17 रन बनाए।

Virat Kohli: टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली की वापसी कुछ खास नहीं रही है। पहली पारी में भी विराट कोहली जल्द ही आउट हो गए थे। जबकि दूसरी पार में विराट कोहली ने एक बड़ी गलती कर दी। इस पारी में आउट ना होने के बाद भी वापस लौटना पड़ा। इस मैच में उन्हें एक ऐसी गलती कर दी, जो वो बेहद कम करते हैं। उनकी गलती को देखकर रोहित शर्मा भी गुस्से में थे।

चेन्नई टेस्ट विराट कोहली सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि दूसरी पारी में वो अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन 37 गेंदों पर वो 17 रन बनाकर आउट हो गए। दरअसल, उन्हें मेहदी हसन ने LBW आउट किया था। लेकिन वो LBW आउट नहीं थे। इसके बाद भी उन्होंने DRS नहीं लिया। जबकि रिप्ले में साफ दिख रहा था कि गेंद उनके बल्ले से से टकराने के बाद पैड पर लगी थी। विराट कोहली को इस बात का अंदाजा नहीं लगा कि गेंद उनके बल्ले से टकराई है। उन्होंने इस बारे में गिल से भी बात की थी। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ