हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: कैसे हाथ से फिसल गई हेडिंग्ले में बाजी? गौतम गंभीर ने बताई हार की असली वजह

Gautam Gambhir: भारत को हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में 5 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा।

विज्ञापन
Gautam Gambhir

Gautam Gambhir: टीम इंडिया को पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के हाथों 5 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। भारतीय गेंदबाज चौथी पारी में 371 रनों का बचाव करने में नाकाम रहे। मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड कोच गौतम गंभीर ने हार की असली वजह का खुलासा किया। गंभीर ने माना कि बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह से लड़खड़ाना टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण रहा। पहली इनिंग में भारत ने अपने आखिरी 7 विकेट सिर्फ 41 रन जोड़कर गंवाए, तो दूसरी इनिंग में भी टीम इंडिया ने अपने 6 विकेट सिर्फ 31 रन जोड़कर गंवा दिए।

गंभीर ने माना कि बल्लेबाजी में सुधार की जरूरत है। हालांकि, कोच तेज गेंदबाजों का बचाव करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि बुमराह-सिराज को छोड़कर बाकी फास्ट बॉलर्स के पास अभी अनुभव की कमी है। ऐसे में उन्हें अभी थोड़ा समय देना होगा। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola