cricket News - 2025-11-15T214535.972
विज्ञापन

IPL 2026 रिटेंशन लिस्ट से बाहर हुए 10 बड़े खिलाड़ी, KKR-RCB ने लिया चौंकाने वाला फैसला

IPL 2026 Retention List: आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है. 15 नवंबर को सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी. कई टीमों ने बड़े फैसले लेते हुए अपने स्टार खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है. केकेआर और एलएसजी ने चौंकाना वाला फैसला किया है.

IPL 2026 Retention List: 15 नवंबर को आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमों ने रिटेंशन लिस्ट का ऐलान कर दिया है. इस बार कई चौंकाने वाले फैसले लिए गए हैं. रिटेंशन में 10 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया, जो चौंकाने वाला था. केकेआर ने 23.75 करोड़ वाले वेंकटेश अय्यर को रिलीज कर दिया है. इसके अलावा एलएसजी ने डेविड मिलर और रवि बिश्नोई को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है. वहीं आरसीबी ने लियाम लिविंगस्टोन को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इसके अलावा राजस्थान ने वानिंदु हसरंगा को बाहर कर दिया है.

ये भी पढ़ें: IPL 2026: रचिन-पथिराना सहित 12 खिलाड़ियों को CSK ने दिखाया बाहर का रास्ता, 43.4 करोड़ का हुआ पर्स 

विज्ञापन

इसके अलावा केकेआर ने विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और रहमानुल्लाह गुरबाज के अलावा आंद्रे रसल को भी रिलीज कर दिया है. रसल 12 सालों से केकेआर का हिस्सा थे. वहीं मोईन अली को भी केकेआर ने अलविदा कह दिया है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ