IPL 2026: रचिन-पथिराना सहित 12 खिलाड़ियों को CSK ने दिखाया बाहर का रास्ता, 43.4 करोड़ का हुआ पर्स 

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2026 को लेकर बहुत बड़ा फैसला किया है. फ्रेंचाइजी ने कुल 12 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं. फ्रेंचाइजी ने मिनी ऑक्शन के लिए अपने पास बड़ा पर्स कर लिया है. फ्रेंचाइजी कुल 43.4 करोड़ का पर्स लेकर ऑक्शन में उतरने वाली है. चेन्नई की टीम पहली बार मिनी ऑक्शन में इतने बड़े पर्स के साथ उतरने वाली है.

Chennai Super Kings

Chennai Super Kings

IPL 2026: 5 बार आईपीएल की चैंपियन टीम रह चुकी चेन्नई सुपर किंग्स ने कुल 12 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने 2 खिलाड़ियों को ट्रेड किया है, तो वहीं 10 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है. हालांकि उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में कुल 16 खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 43.4 करोड़ रुपये का पर्स कर लिया है. ऐसे में वो मिनी ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़़ियों को अपने साथ जोड़ सकती है.  

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स ने लिए कुछ बड़े फैसले 

महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने रचिन रवींद्र और डेवोन कॉन्वे जैसे स्टार खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है. इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने मथीशा पथिराना जैसे युवा खिलाड़ी को भी रिलीज कर दिया है. पथिराना को फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन रिटेन किया था. ऐसे में इतना जल्दी ये फैसला लेना फैंस को भी चौंका रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पिछले सीजन में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है. रवींद्र जडेजा और सैम कुरेन को तो फ्रेंचाइजी ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड कर दिया है. हालांकि टीम में संजू सैमसन की भी ट्रेड के जरिए धमाकेदार एंट्री हुई है.

विज्ञापन

यहां पर देखें चेन्नई सुपर किंग्स की रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट 

सीएसके के रिटेन हुए खिलाड़ी: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), उर्विल पटेल (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी. 

विज्ञापन

CSK के रिलीज हुए खिलाड़ी: रवींद्र जडेजा (ट्रेड आउट), सैम कुरेन (ट्रेड आउट), राहुल त्रिपाठी, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ, रचिन रविंद्र, सैम करन, विजय शंकर, दीपक हुड्डा, शेख रशीद, कमलेश नागरकोटी, मथीशा पथिराना.  

आईपीएल 2026 के लिए पर्स- 43.4 करोड़ 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ