दिल्ली में देखें 'समंदर' के अंदर की दुनिया, मात्र 100 रुपये होंगे खर्च

Underwater Tunnel Aquarium Delhi: क्या आपको भी स्कूबा डाइविंग का शौक है? क्या आप भी पानी के अंदर जाकर पास से रंग बिरंगी मछलियों को देखना चाहते हैं? अगर हां, तो अब आपका सपना पूरा हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे।

Underwater Tunnel Aquarium Delhi
विज्ञापन

Underwater Tunnel Aquarium Delhi: ज्यादातर लोगों का सपना होता है कि वह एक बार समुद्र के अंदर जाकर रंग-बिरंगी मछलियों को देखें। इसके लिए वह मालदीप और लक्षद्वीप जाना पसंद करते हैं, जिसमें हजारों रुपए खर्च हो जाते हैं। लेकिन अब आप दिल्ली में ही स्कूबा डाइविंग का मजा ले सकते हैं।

दरअसल, बीते दिनों दिल्ली में अंडरवाटर टनल एक्वेरियम खुला है। जहां बड़ों से लेकर बच्चे तक हर कोई जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं दिल्ली के इस खास अंडरवाटर टनल एक्वेरियम के बारे में।

विज्ञापन

दिल्ली में कहां है अंडरवाटर टनल एक्वेरियम?

अगर आप भी पानी के अंदर जाकर रंग-बिरंगी मछलियों को देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आप दिल्ली के जैपनीज़ रोहिणी मेले में जा सकते हैं। मेले के अंदर खास तौर पर अंडरवाटर टनल एक्वेरियम बनाया गया है। इस मेले की खास बात यह है कि यहां की एंट्री फीस बहुत कम है। अंडरवाटर टनल एक्वेरियम में जाने के लिए आपको एंट्री के तौर पर मात्र 100 रुपए देने होंगे।

बता दें कि रोहिणी मेला दिल्ली में बीते कुछ दिनों से चल रहा है, जो 30 अप्रैल 2024 तक चलेगा। जो कि शाम 5 बजे से लेकर रात 11 बजे तक खुला रहता है। इस बीच आप कभी भी अंडरवाटर टनल एक्वेरियम में जाकर घूम सकते हैं। एक्वेरियम की टिकट भी आपको मेले के एंट्रेंस गेट पर मिल जाएगी।

विज्ञापन

अंडरवाटर टनल एक्वेरियम की खासियत

अंडरवाटर टनल एक्वेरियम में छोटी-बड़ी हर साइज की रंग-बिरंगी मछलियां है, जिन्हें खासतौर पर विदेश से लाया गया है। बता दें कि यहां पर आप अंडरवाटर टनल फिश एक्वेरियम के साथ फोटो और वीडियो भी क्लिक करा सकते हैं, जिसके लिए आपको अलग से कोई चार्ज नहीं देना होगा।

विज्ञापन

अगर आप भी इस मेले में जाना चाहते हैं तो आप यहां मेट्रो से भी जा सकते हैं। इसके अलावा यहां पर पार्किंग की भी सुविधा उपलब्ध है। टू व्हीलर पार्क करने के लिए आपको यहां 20 रुपए देने होंगे, जबकि कार के लिए 50 रुपए का किराया तय किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ