दिल्ली में पानी के अंदर जाकर देखें रंग-बिरंगी मछलियां, जानें एंट्री फीस से लेकर टाइमिंग तक सब कुछ

Underwater Tunnel Aquarium Delhi: अब आप पानी के अंदर जाकर भी रंग-बिरंगी मछलियां देख सकेंगे और वो भी दिल्ली में। दिल्ली में द्वारका उत्सव 2024 होली स्पेशल का आयोजन किया गया है, जिसमें अंडरवाटर टनल एक्वेरियम को खासतौर पर बनाया गया है। आइए जानते हैं क्या-क्या खास है इस मेले में…

Underwater Tunnel Aquarium Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मेले का आयोजन दिल्ली के द्वारका में किया गया है, जिसमें अंडरवाटर टनल एक्वेरियम को खासतौर पर बनाया गया है। आज हम आपको इस मेले की एंट्री फीस से लेकर टाइमिंग तक हर चीज के बारे में बताएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gopal Sen (@gopalvlogs007)

विज्ञापन

देखने को मिलेगी तरह-तरह की मछलियां

दिल्ली के द्वारका सेक्टर 11 ग्राउंड, खेल परिसर के पास द्वारका उत्सव 2024 होली स्पेशल का आयोजन किया गया है। इस मेले में हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास है। हालांकि इस मेले में एंट्री फ्री नहीं है। मेले का मजा उठाने के लिए आपको एंट्री के तौर पर 100 रुपए देने होंगे। मेले में 5 वर्ष से कम के बच्चों की एंट्री फ्री होगी। बता दें कि होली के इस मेले की शुरुआत 23 फरवरी 2024 से हो गई है, जो 31 मार्च 2024 तक चलेगा। वहीं मेले का समय शाम 5 बजे से लेकर रात 11 बजे तक रखा गया है। इस मेले की खास बात ये है कि यहां अंडरवाटर टनल एक्वेरियम बनाया गया है।

अंडरवाटर टनल एक्वेरियम में रंग-बिरंगी, छोटी-बड़ी और हर साइज की मछलियां है। यहां आप अंडरवाटर टनल फिश एक्वेरियम के साथ फोटो भी क्लिक करावा सकते हैं, जिसके लिए आपको अलग से कोई चार्ज नहीं देना होगा। बता दें कि भारत में पहली बार किसी मेले में पानी के नीचे सुरंग बनाई है। इस वजह से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

कौन सा मेट्रो स्टेशन है नजदीक?

दिल्ली के इस द्वारका उत्सव 2024 होली स्पेशल मेले में खाने के लिए कई स्टॉल लगाए गए हैं। इसके अलावा यहां पर बच्चों के लिए खिलौने की भी कई दुकान है। वहीं लड़कियों के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट की भी कई दुकानें हैं। कुल मिलाकर यहां पर सामान खरीदने के 50 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक के लिए 20 से ज्यादा झूले भी है। अगर आप भी इस मेले में जाना चाहते हैं तो आप यहां मेट्रो से भी आ सकते हैं। इसके लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन द्वारका सेक्टर 11 का है। इसके अलावा आप यहां बाइक और कार से भी आ सकते हैं। इसके लिए यहां पर पार्किंग की भी सुविधा है। बाइक पार्क करने के लिए आपको यहां 50 रुपए देने होंगे, जबकि कार के लिए 100 रुपए का किराया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ