ये है दिल्ली का प्राचीन मंदिर, यहां करें मां वैष्णो देवी के साथ 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन

Gufa Wala Mandir Delhi: देश में कई प्राचीन मंदिर हैं, जिनका अपना महत्व और मान्यता है। इन्हीं में से एक हैं गुफा वाला मंदिर, जो कि दिल्ली में स्थित है। आज हम आपको इसी मंदिर से जुड़ी कुछ विशेष बातों के बारे में बताएंगे।

Gufa Wala Mandir Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल दिल्ली में शिव जी को समर्पित गुफा वाला मंदिर स्थित है, जिसे गुफा मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यहां आने के बाद आपको ऐसा ही महसूस होगा कि आप वैष्णो देवी मंदिर आ गए हैं, क्योंकि इस मंदिर को वैष्णो देवी मंदिर की तर्ज पर ही बनाया गया है। इसके अलावा यहां आपको 12 ज्योतिर्लिंग के भी दर्शन करने को मिलेंगे। आज हम आपको इसी मंदिर से जुड़ी कुछ अद्भुत और विशेष बातों के बारे में बताएंगे।

कितना लंबा है गुफा वाला मंदिर?

बता दें कि गुफा मंदिर दिल्ली के प्रीत विहार में स्थित है। यह मंदिर गुफा के अंदर बना हुआ है और इसकी लंबाई लगभग 140 फीट है। इसलिए इस मंदिर को गुफा मंदिर के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा यहां पर आपको माता के दर्शन पिंडी स्वरूप में होंगे, जिसके लिए आपको गुफा नुमा रास्ते से जाना होगा।

विज्ञापन

बता दें कि गुफा मंदिर में एक मन्नत का पेड़ भी है। जहां लोग अपनी मन्नत मान पेड़ पर चुन्नी बांधते हैं। वहीं जब मन्नत पूरी हो जाती है तो उसे खोलने के लिए भी आना होता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aniket (@anniiket6)

विज्ञापन

कितने साल पुराना है ये मंदिर?

जानकारों के मुताबिक, गुफा मंदिर का निर्माण साल 1987 में किया गया था। हालांकि पहले ये केवल एक कमरे जितना बनाया गया था, लेकिन धीरे-धीरे इस मंदिर का विस्तार होता गया। इस मंदिर से जुड़ी एक और खास बात ये है कि इस मंदिर का निर्माण केवल चंदे के पैसों से किया गया है। मंदिर की गुल्लक में जो भी चंदा आया करता था, उसी से मंदिर का निर्माण कार्य किया जाता था और अभी भी ऐसा ही होता है। इसके अलावा साल 1996 में इस मंदिर में माता के सामने एक अखंड-जोत जलाई गई थी, जो आज भी यहां जल रही है।

क्या-क्या खास है गुफा मंदिर में?

इस मंदिर में पुलनुमा रास्ता भी बनाया गया है, जहां से होकर महा ज्योतिर्लिंग के दर्शन होते हैं। यहां 12 ज्योतिर्लिंग का निर्माण एक साथ कराया गया है, जिसकी ऊंचाई और लंबाई दोनों 24 फुट है। वहीं ये 55 फीट चौड़ा है। इसके अलावा इस मंदिर में 111 शिवलिंग भी स्थापित हैं। अगर आप इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं, तो यहां आपको मां चिंतपूर्णी से लेकर मां काल्पायिनी, गणेश जी, साईं बाबा, हनुमान जी और नवग्रह की मूर्तियों के दर्शन होंगे।

विज्ञापन

गुफा मंदिर के सबसे नजदीक मेट्रो स्टेशन कौन सा है?

गुफा वाले मंदिर के सबसे नजदीक प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन है। मेट्रो स्टेशन से बाहर आने के बाद आप मंदिर के लिए रिक्शा या ऑटो ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां बस या फिर अपनी निजी कार से भी आ सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ