योगी कैबिनेट के विस्तार की अटकलें तेज, तीन नए चेहरों को मिल सकता बड़ा मौका

Yogi Cabinet Expansion : देश में कुछ ही महीने में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले यूपी में योगी मंत्रिमंडल के विस्तार होने की चर्चाएं चल रही हैं। भाजपा ने सभी सहयोगी दलों को संतुष्ट करने और वोटरों को साधने के लिए यह फैसला लिया है। योगी कैबिनेट में किसे जगह मिलेगी, इसे लेकर भी कुछ नाम सामने आए हैं।

UP CM Yogi Adityanath

UP CM Yogi Adityanath

विज्ञापन

Yogi Cabinet Expansion (अशोक कुमार तिवारी, लखनऊ) : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी महीने मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा न सिर्फ अपनी पार्टी बल्कि सहयोगी दलों को भी संतुष्ट करना चाहती है। हाल ही में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के एनडीए में शामिल होने के बाद चर्चा चल रही है कि योगी मंत्रिमंडल विस्तार में लोकदल को भी शामिल किया जाएगा।

सूत्रों का कहना है कि योगी मंत्रिमंडल में आरएलडी को एक कैबिनेट मंत्री और एक राज्य मंत्री का पद दिया जा सकता है। सूत्रों का दावा है कि एनडीए में शामिल होने से पहले जयंत चौधरी ने दिल्ली में बीजेपी हाईकमान से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने योगी कैबिनेट में आरएलडी के दो मंत्रियों को शामिल करने की मांग रखी थी।

विज्ञापन

एक जाट और मुस्लिम को बनाया जा सकता है मंत्री

जानकारी के मुताबिक, जयंत चौधरी योगी मंत्रिमंडल में एक जाट और एक मुस्लिम को मंत्री बनवाना चाहते हैं, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट-मुस्लिम समीकरण दुरुस्त किया जा सके। यह भी बताया जा रहा है कि आरएलडी के विधायक राजपाल सिंह बालियान लोकदल विधायक दल के नेता भी हैं। उनके नाम पर चर्चा चल रही है। काफी लंबे समय से मंत्री बनने का सपना देख रहे सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी मंत्री बनाए जा सकते हैं। राजभर मंत्री बनने के लिए लखनऊ से लेकर दिल्ली तक के चक्कर लगा चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

सपा से बीजेपी में आए दारा सिंह चौहान को मिल सकती है जगह

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दारा सिंह चौहान को सपा छोड़ने का इनाम दिया। दारा सिंह चौहान एमएलसी बनाए गए हैं। उन्हें भी योगी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। साथ ही पिछड़े वर्ग के बीजेपी विधायक भी मंत्री बन सकते हैं। यह भी चर्चा है कि उत्तर प्रदेश के कुछ मंत्रियों को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है, इसलिए उन्हें मंत्री पद से हटाया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ