जयंत चौधरी ने क्यों लिया NDA में जाने का फैसला? RLD विधायकों की नाराजगी पर रखी बात

Jayant Chaudhary NDA RLD Alliance: जयंत चौधरी अब तक इशारों में बात करते नजर आ रहे थे। अब उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी है।

Jayant Chaudhary NDA RLD

Jayant Chaudhary: आरएलडी नेता ने खुलासा किया है कि उन्होंने एनडीए में जाने का फैसला क्यों लिया।

विज्ञापन

Jayant Chaudhary NDA RLD Alliance: चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी ने NDA में जाने का फैसला लिया है। जयंत चौधरी अब तक इस मामले पर इशारों-इशारों में बात कर रहे थे, लेकिन सोमवार को उन्होंने इस मामले पर अपनी स्थिति साफ कर दी। आखिर जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने एनडीए में जाने का फैसला क्यों लेना पड़ा, इसे लेकर उन्होंने खुद ही खुलासा किया है। सोमवार को जयंत से मीडिया से इसे लेकर खुलकर बात की।

परिस्थितियों को देखते हुए लिया फैसला

उन्होंने कहा- इस फैसले के पीछे कोई बड़ी प्लानिंग नहीं थी। बहुत कम समय में हमें ये फैसला लेना पड़ा। हमने ये फैसला परिस्थितियों को देखते हुए लिया है। हमारे भाव देश और अपने लोगों के लिए अच्छे हैं। हम अपने लोगों के लिए कुछ बड़ा करना चाहते हैं। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से नवाजा गया है तो हमारा मन प्रफुल्लित है। ये बहुत बड़ा सम्मान है, जो सिर्फ हमारे दल तक ही सीमित नहीं है। ये देश के हर कोने में विराजमान किसान, गरीब और नौजवान का सम्मान है।

विज्ञापन

नाराज नहीं हैं विधायक 

आरएलडी के कुछ विधायकों के नाराज होने की भी खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में जयंत से इस बारे में भी सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा- किसी भी मीडिया चैनल ने इस तरह की खबर निकाली है, मैं नहीं समझता कि उन्होंने हमारे विधायकों से बात भी की है। मैंने अपने सभी विधायकों और कार्यकर्ताओं से इसके बारे में बातचीत की है। उसके बाद ही ये फैसला लिया। क्या अजीत सिंह की जयंती पर NDA में आधिकारिक रूप से शामिल होने की तारीख की घोषणा की जाएगी? जयंत इस सवाल को हंसकर टाल गए।

विज्ञापन

आने वाले चुनावों को लेकर फैसला!

जयंत चौधरी के बयान से जाहिर है कि उन्होंने आने वाले चुनावों को लेकर ये फैसला लिया है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक दल को वैसे तो पिछले चुनावों में कोई खास फायदा नहीं हुआ, पिछले चुनाव में उन्हें किसी भी सीट पर जीत नहीं मिली, लेकिन अब आरएलडी एनडीए के सहारे अपना राजनीतिक भविष्य संवारना चाहती है।

विज्ञापन

किसान बोला- एनडीए में सब कुर्सी के लिए जा रहे हैं

दूसरी ओर, जयंत चौधरी के इस फैसले के बाद किसानों की भी राय सामने आई। बुलन्दशहर में जयंत चौधरी के बीजेपी में शामिल होने पर जहां कुछ किसान खुश नजर आए तो वहीं कुछ ने इसे किसानों के भविष्य का फायदा बताया। एक किसान ने कहा कि एनडीए में सब कुर्सी के लिए जा रहे हैं। किसानों को तो कोई फायदा नहीं मिल रहा है। उन्हें कृषि उपज पर एमएसपी का फायदा नहीं मिल रहा है। सरकार किसानों से गन्ना कम कीमत पर खरीद रही है।

विज्ञापन

किसान ने कहा- जाटों की वैल्यू बढ़ जाएगी

वहीं एक किसान बोला- जयंत चौधरी के बीजेपी में शामिल होने से जाटों की वैल्यू बढ़ जाएगी। वहीं एक किसान बोला- जयंत के बीजेपी में जाने से किसानों की आवाज को मजबूती मिलेगी। जीत को लेकर आश्वस्त एक किसान ने कहा- लोकसभा चुनाव में फायदा होगा। नरेंद्र मोदी पीएम बनेंगे। हालांकि कुछ किसान ट्यूबवेल के बिल को लेकर खफा भी नजर आए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ