Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बड़ा हादसा, पंचशील सोसायटी में महिला के सिर पर गिरा प्लास्टर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में घटिया निर्माण क्वालिटी के चलते बड़ा हादसा हुआ है। सेक्टर 16बी की पंचशील ग्रीन्स 1 सोसायटी में बृहस्पतिवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ। सोसायटी परिसर में अपनी 4 साल की बेटी और महिला मित्रों के साथ टहल रही आस्था चतुर्वेदी के सिर पर अचानक ऊपर से प्लास्टर का टुकड़ा गिर गया।

Panchasheel plaster fall injured
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में घटिया निर्माण क्वालिटी के चलते बड़ा हादसा हुआ है। सेक्टर 16बी की पंचशील ग्रीन्स 1 सोसायटी में बृहस्पतिवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ। सोसायटी परिसर में अपनी 4 साल की बेटी और महिला मित्रों के साथ टहल रही आस्था चतुर्वेदी के सिर पर अचानक ऊपर से प्लास्टर का टुकड़ा गिर गया। इस हादसे में उन्हें सिर पर गंभीर चोट आई। वह मौके पर ही बेहोश हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

शाम 7 बजे हुई घटना

महिला के पति विजय चतुर्वेदी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम 7 बजे की है। आस्था अपनी बेटी और तीन महिला मित्रों के साथ परिसर में टहलने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान बी 2 टावर के ऊपरी हिस्से से अचानक प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिरा और आस्था के सिर पर लग गया। सिर में चोट लगने से खून बहने लगा और वह वहीं गिर गई। बेटी और अन्य महिलाएं घटना से घबरा गईं।

विज्ञापन

सोसायटी की हालत हो रही जर्जर

निवासियों ने बताया कि सोसायटी की हालत लगातार खराब हो रही है और मरम्मत का काम काफी धीमी गति से किया जा रहा है। आरोप है कि अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) द्वारा समय रहते टावरों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। सुरक्षा गार्ड ने भी जानकारी दी कि कुछ दिन पहले भी बी 2 टावर से प्लास्टर का एक और हिस्सा गिरा था।

निर्माण की क्वालिटी पर सवाल

घटना के बाद सोसायटी निवासियों में आक्रोश है। उन्होंने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत एओए से की है। जल्द से जल्द मरम्मत कार्य कराने की मांग की गई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ