क्या है फ्लैटेड फैक्ट्री? नोएडा एयरपोर्ट के पास 125 करोड़ की लागत से होगी तैयार, मिलेगा युवाओं को रोजगार

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एयरपोर्ट के पास 125 करोड़ की लागत से फ्लैटेड फैक्ट्री बनने जा रही है। ये क्या होती है और इससे युवाओं को किस तरह रोजगार मिलेगा, पढ़ें ग्रेटर नोएडा से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट।

flatted factory

प्रतीकात्मक फोटो। Credit-Pixabay

विज्ञापन

Greater Noida News: नोएडा एयरपोर्ट के पास यमुना सिटी क्षेत्र में फ्लैटेड फैक्ट्री को बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यमुना सिटी के सेक्टर 28 में फ्लैटेड फैक्ट्री का निर्माण होगा। इसका निर्माण होने से लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। फैक्ट्री को बनाने की कुल लागत 125 करोड़ होगी। यमुना प्राधिकरण के अधिकारी की तरफ से दावा किया गया है कि आने वाले दो साल में यह फैक्ट्री बनकर तैयार हो जाएगी। जिस सेक्टर 28 में फ्लैटेड फैक्ट्री का निर्माण होगा, उसी सेक्टर में मेडिकल डिवाइस पार्क भी बन रहा है।

क्या होती है फ्लैटेड फैक्ट्री? 

फ्लैटेड फैक्टरी एक बहुमंजिला औद्योगिक भवन होता है। जिसमें एक के बजाय कई व्यवसायों का समायोजन एक साथ किया जाता है। आसान भाषा में कहें तो एक छत के नीचे एक से अधिक फैक्ट्रियां एक साथ चल सकती हैं। उत्तर प्रदेश में एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए फ्लैटेड फैक्टरी के रूप में बड़ी पहल की गई है। फ्लैटेड फैक्ट्री के लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। मास्टर प्लान और अन्य रिपोर्ट तैयार की जा रही है। दो साल में निर्माण कार्य को अमली जामा पहनाया जाएगा। फ्लैटेड फैक्ट्री 38,665 वर्गमीटर में बनेगी, जहां 100 से अधिक फैक्ट्रियां एक साथ चल सकेंगी।

विज्ञापन

वर्तमान में नहीं है कोई फ्लैटेड फैक्ट्री 

ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में वर्तमान में कोई फ्लैटेड फैक्ट्री नहीं है। पूरे जिले में यह पहली परियोजना होगी जब एक छत के लिए कई ईकाई संचालित होंगी। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डाक्टर अरूणवीर सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा है कि फ्लैटेड फैक्ट्री बनाकर छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत दी जाए। उनको एक छत के नीचे सारी सुविधा मिल सके। इस कदम से निवेशकों को राहत मिलेगी और युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।

यह सुविधाएं रहेंगी मौजूद 

फ्लैटेड फैक्ट्री के नीचे प्राधिकरण की तरफ से बिजली, पानी, अग्निशमन प्रणाली, एलिवेटर, एयर कंडीशन जैसी सुविधाएं दी जाएगी। पूरी फैक्ट्री को ऐसा डिजाइन किया जाएगा जिससे कि पर्यावरण को किसी तरह का कोई नुकसान न पहुंचे। सुरक्षा के मकसद से पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा।

एयरपोर्ट पर बढ़ेगा दबाव 

यमुना सिटी क्षेत्र में फ्लैटेड फैक्ट्री बनने से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों का दबाव बढ़ेगा। जयपुर, मुंबई के अलावा कई अन्य शहरों के कारोबारी यहां उद्योग लगाकर एक ही दिन में आना जाना कर सकेंगे। वर्तमान में जिन बाहरी कारोबारियों के उद्योग ग्रेटर नोएडा में हैं, उनको हवाई सुविधा के लिए दिल्ली एयरपोर्ट का सहारा लेना पड़ता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ