'हमसे 2 गलतियां हुईं…', ममता बनर्जी से मिलने के बाद अखिलेश यादव ने ऐसा क्यों कहा?

कोलकाता में मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने अपनी 2 गलतियों का जिक्र किया। इसकी वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Akhilesh Yadav say this after meeting Mamata Banerjee
विज्ञापन

यूपी में पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो इन दिनों पश्चिम बंगाल में हैं। टीएमसी की हार के बाद अखिलेश यादव ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता गए। यहां उनका एक बयान चर्चा का विषय बन गया। कोलकाता में मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने अपनी 2 गलतियों का जिक्र किया। इसकी वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

दरअसल, कोलकाता में मीडिया ने अखिलेश यादव ने सवाल पूछा कि क्या ममता के बाद क्या अब आप टारगेट पर हैं। क्योंकि 2027 में यूपी में चुनाव होना है। इस सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि हम से दो गलतियां हुईं, एक तो बीजेपी को हरा दिया, दूसरा अयोध्या में हरा दिया। इसके आगे कहा कि हम तो टारगेट पर होंगे, ये कोई नहीं बात नहीं है। हम तो बहुतों के टारगेट पर हैं। एक के टारगेट पर नहीं।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों पर अखिलेश यादव ने कहा कि दिलों को जीतकर जीत रहीं हैं दीदी, प. बंगाल की सौहार्द प्रिय जनता ने जिस तरह भाजपा की साम्प्रदायिक राजनीति को हराने के लिए जमकर वोट किया है, वो सराहनीय है। दीदी और बंगाल को संविधान और लोकतंत्र बचाने की मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए बधाई!।

अखिलेश ने लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा पर अखिलेश ने कहा कि यहां राजनीतिक कार्यकर्ताओं और पार्टी ऑफिसों के साथ जिस तरह का व्यवहार हो रहा है, वैसा हमने कभी नहीं देखा। हम भी सरकार में आए और गए, लेकिन कभी ऐसा व्यवहार नहीं हुआ। चाहे साथी अभिषेक हों या दीदी, उन्हें सिक्योरिटी थ्रेट है। आखिर वे (हिंसा करने वाले) किसकी ताकत के दम पर ऐसा कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ