यूपी के 16 जिलों में धूल भरी आंधी-बारिश का अलर्ट, किन जिलों में गरजेंगे बादल? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। कभी गर्मी, तो कभी बारिश से लगातार तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले कई दिनों के लिए अपडेट दिया है। इस हफ्ते में राज्य के कई जिलों में बारिश-आंधी देखने को मिल सकती है।

Uttar Pradesh Latest Weather Update
विज्ञापन

देशभर के कई राज्यों के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले दिनों पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मौसम सुहाना हुआ, जिसका असर कई राज्यों में देखने को मिला। बीती रात से दिल्ली-नोएडा में भी हवाएं चल रही हैं, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में आने वाले कई दिनों के लिए मौसम का अपडेट दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, आज यूपी के कई जिलों में बारिश की हल्की बौछारें देखने को मिल सकती हैं, साथ ही आने वाले दिनों में कहीं-कहीं पर धूल भरी आंधी की भी चेतावनी जारी की गई है।

किन जिलों के लिए अलर्ट जारी?

मौसम विभाग ने आज मेघगर्जन, वज्रपात की संभावना जताई गई है। आज सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर के आसपास के इलाकों में मेघगर्जन, वज्रपात की संभावना जताई गई है, साथ ही इन इलाकों में झोंकेदार हवाएं (गति 40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने 1 मई तक के मौसम का अपडेट दिया है। जिन जिलों में 30 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है, उनमें सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़ का नाम शामिल है। इस दौरान झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी। वहीं, 1 मई को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, तखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। इस दौरान कई जगह पर बारिश भी दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ