---विज्ञापन---

हिडन कैमरे से टीचर देखता था छात्राओं के वीडियो! UP के बस्ती से सामने आया फुटेज

उत्तर प्रदेश की बस्ती पुलिस ने एक टीचर का गिरफ्तार किया है, जो हिडन कैमरे में मकान मालिक की बेटी के अश्लील वीडियो देखता था। उसने लड़कियों के बाथरूम में कैमरा लगाया था। मामले में पुलिस की कार्रवाई से पीड़ितों ने निराशा जताई है।

---विज्ञापन---

(रिपोर्ट: वसीम अहमद, बस्ती)

उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सबको हिला कर रख दिया है। एक प्राइमरी स्कूल के टीचर अली आजम पर घिनौना आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उन्होंने उनकी बेटियों के नहाने वाली जगह पर चोरी से CCTV कैमरा लगा दिया था, जिसमें वह उनकी बेटियों को नहाते हुए देखता था।

---विज्ञापन---

शिकायतकर्ता की मानें तो अली आजम अश्लील वीडियो देखने का आदी था। इसी बुरी आदत के चलते उन्होंने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि वह हिंदू परिवार की बेटियों पर बुरी नजर रख रहा था और उनकी निजी गतिविधियों को छिपकर रिकॉर्ड भी करता था। शिकायतकर्ता राजीव और शिक्षक अली आजम दोनों एक ही मकान में किराए पर रहते हैं।

यह भी पढ़ें:‘3 महीने की गर्भवती हूं, प्लीज यहीं रहने दीजिए’; पाकिस्तानी महिला की PM मोदी से भावुक अपील

---विज्ञापन---

लड़कियां लेकर आता है आरोपी टीचर

पीड़ित राजीव कुमार ने बताया कि वह और प्राइमरी स्कूल का शिक्षक अली आजम एक ही मकान में किराए पर रहते हैं। उन्हें शक हुआ तो उन्होंने जांच की। जांच करते समय उन्हें बेटियों के बाथरूम में कैमरा मिला। उन्हें पता चला कि अली आजम ने उनके घर की महिलाओं और बेटियों की निजता भंग करने के लिए यह नीच हरकत की थी, जिसका उन्होंने विरोध किया।

राजीव कुमार का तो यह भी आरोप है कि अली आजम ने उनके किराए के रूम को सेक्स अड्डा बना रखा था। 3 माह पहले भी वह एक लड़की को लेकर कमरे पर आया था, जिसे पुलिस ने पकड़ा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। आए दिन रंगबाज शिक्षक कमरे पर लड़कियों को लेकर आया करता था। अब बेटियों के बाथरूम में कैमरे वाली हरकत से वे हैरान रह गए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:‘ये मुगलों की नाजायज औलाद हैं’; UP के मंत्री का शर्मनाक बयान

पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित निराश

पीड़ित ने बताया कि उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV कैमरे को बरामद कर लिया। हैरानी की बात यह है कि इतने गंभीर आरोप के बावजूद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बजाय सिर्फ शांति भंग का चालान काट दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से बेहद निराश हुई और पूरा परिवार आक्रोशित भी है।

---विज्ञापन---

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि मामला सोनहा थाना क्षेत्र के चिरई बाधा गांव का है। यह घटना न केवल बस्ती, बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक टीचर ने शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर दिया है। फिलहाल प्रकरण की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

First published on: Apr 28, 2025 02:07 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola