---विज्ञापन---

UP Weather Update: 3 जून को यूपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, 90 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-बारिश का अनुमान; कई जिलों में अलर्ट जारी

UP Weather Today: आज 3 जून को उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. खासकर पश्चिमी यूपी और एनसीआर से सटे इलाकों में 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

---विज्ञापन---

आज 3 जून है और उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में सुबह की शुरुआत एक अजीब सी बेचैनी और उमस भरी भीषण गर्मी के साथ हुई है. लोग सूरज की तपिश से बेहाल हैं, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो यह शांति किसी बड़े तूफान के पहली की हो सकती है. IMD का अनुमान है कि दोपहर ढलते ही राज्य के कई हिस्सों में अचानक काले घने बादल छा जाएंगे और मौसम पूरी तरह से पलट जाएगा. इस बार जो बारिश आ रही है, वह लोगों को राहत देने के बजाय तबाही भी मचा सकती है. मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि आज होने वाली बारिश आम दिनों जैसी नहीं होगी, बल्कि यह अपने साथ भयंकर आंधी लेकर आ सकती है.

यह भी पढ़ें: UP के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, अब महंगी नहीं होगी बिजली; पढ़ें सरकार का बड़ा

---विज्ञापन---

नोएडा और गाजियाबाद सहित दिल्ली-एनसीआर में हाई-अलर्ट

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो सबसे प्रमुख औद्योगिक शहरों, नोएडा और गाजियाबाद में आज का दिन बेहद संवेदनशील रहने वाला है. इन दोनों शहरों सहित पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए मौसम विभाग ने एक टेंशन बढ़ाने वाला स्पेशल अलर्ट जारी किया है. आज इन इलाकों में 80 से लेकर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की आशंका जताई गई है. तेज हवाओं का यह झोंका इतना खतरनाक हो सकता है कि सड़कों पर चल रहे वाहनों का संतुलन बिगड़ जाए, विज्ञापन के बड़े होर्डिंग्स गिर सकते हैं. प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि आज बहुत जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें और सुरक्षित स्थानों पर अपनी गाड़ियां पार्क करें.

बता दें कि मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, आगरा, अलीगढ़, बिजनौर, फिरोजाबाद, एटा, ज्योतिबाफुले नगर, महामाया नगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा इसका अनुमान है.

---विज्ञापन---

क्यों अचानक बिगड़ रहे हैं देश के हालात?

अचानक मौसम में आए इस बड़े और डरावने बदलाव के पीछे एक मजबूत वैज्ञानिक कारण काम कर रहा है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय उत्तर-पूर्वी राजस्थान और उसके आसपास के मैदानी इलाकों के ऊपर वायुमंडल के निचले स्तर पर एक बेहद शक्तिशाली चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) एक्टिव हो गया है. इसके साथ ही, आज यानी 3 जून से उत्तर-पश्चिमी भारत के पहाड़ी रास्तों से होते हुए एक नया और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) भी प्रवेश कर रहा है. इन दोनों मौसमी प्रणालियों के आपस में टकराने के कारण मैदानी इलाकों में भारी अस्थिरता पैदा हो गई है, जिसके चलते न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पहाड़ी राज्यों में भी भूस्खलन और पहाड़ों पर यात्रा करने वाले पर्यटकों की मुश्किलें बहुत ज्यादा बढ़ सकती हैं.

यूपी-बिहार समेत देश के 15 राज्यों में भारी तबाही का अनुमान

इस मौसमी आफत का असर सिर्फ उत्तर प्रदेश तक ही सीमित नहीं है, बल्कि देश के 15 राज्यों में आज प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग की आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश, आसमानी बिजली गिरने और ओले (ओलावृष्टि) पड़ने की बड़ी चेतावनी दी गई है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Noida Authority Plot Scheme: नोएडा में एयरपोर्ट के करीब जमीन खरीदने का शानदार मौका, 11 जून तक करें आवेदन; जानिए प्लॉट की कीमत

First published on: Jun 02, 2026 06:48 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola