Ghaziabad Surya Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी असद के घर चलेगा बुलडोजर

Ghaziabad Surya Hatyakand: गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र स्थित नवनीत विहार में प्रशासन ने सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के घर के बाहर उप जिलाधिकारी द्वारा जारी नोटिस चस्पा किया गया है. अधिकारियों ने रविवार को ढोल बजवाकर और लाउडस्पीकर से पूरे इलाके में 15 दिन के अंदर अवैध कब्जा हटाने का अल्टीमेटम दिया था.

up news
विज्ञापन

गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र स्थित नवनीत विहार में प्रशासन ने सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के घर के बाहर उप जिलाधिकारी द्वारा जारी नोटिस चस्पा किया गया है. अधिकारियों ने रविवार को ढोल बजवाकर और लाउडस्पीकर से पूरे इलाके में 15 दिन के अंदर अवैध कब्जा हटाने का अल्टीमेटम दिया था.

बता दें कि यह पुरानी संपत्ति असद के पिता के नाम पर पंजीकृत है, जिसे बेचे जाने की बातें कही जा रही थीं, लेकिन गाजियाबाद अथॉरिटी के अनुसार कागजों में यह अब भी पिता के नाम ही है. इस बीच, प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी नजर आ रही है और कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी है.

विज्ञापन

असद के घर ढोल बजाकर किया गया ऐलान

खोड़ा के नवनीत विहार में प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है. एनकाउंटर में ढेर हो चुके मुख्य आरोपी असद के मकान पर नोटिस चिपकाकर अवैध निर्माण को खाली करने का सख्त आदेश दिया गया है. लाउडस्पीकर और ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे मोहल्ले में ऐलान किया गया कि अगर 15 दिनों में कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन का बुलडोजर चलना तय है.

असद का पिता भी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सूर्या हत्याकांड के बाद एनकाउंटर में ढेर हुए मुख्य आरोपी असद के पिता नवाब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही फरहान और आतिफ नाम के दो युवकों को भी पुलिस ने पकड़ा है. जिसमें से फरहान और आतिफ की उम्र महज 19 वर्ष है. पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान फरहान ने बताया कि उसकी सूर्य प्रताप से दोस्ती थी. बकरीद यानी 28 मई को दोपहर 3:00 बजे बाइक चलाने को लेकर असद का सूर्या से झगड़ा हो गया था.

विज्ञापन

‘आज इसकी कहानी खत्म कर दो’

असद ने यह बात अपने पिता नवाब और दोस्तों को बताई थी, तभी इन लोगों ने असद को सबक सिखाने की योजना बनाई और आधे घंटे बाद नवनीत विहार गली में घेर लिया. गिरफ्तार आरोपी फरहान के मुताबिक उसने असद को चाकू दिया और असद के पिता नवाब ने कहा कि आज इसकी कहानी खत्म कर दो. इसके बाद असद ने सूर्य प्रताप को चाकू से गोद दिया.

28 मई को सूर्या की हुई थी हत्या

गाजियाबाद में सूर्या प्रताप हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था. असद पर आरोप था कि 28 मई को बकरीद वाले दिन एक 17 वर्षीय सूर्या पर चाकू से हमला किया था. इसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था. डॉक्टरों की तमाम कोशिश के बावजूद सूर्या को बचाया नहीं जा सका था.

विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

28 मई को 17 वर्षीय सूर्या की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. मुख्य आरोपी असद के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद सूर्या की मां और बहन ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस कार्रवाई को उचित ठहराया. हालांकि, उन्होंने मांग की है कि इस साजिश में कई लोग शामिल थे, इसलिए बचे हुए अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और उनकी संपत्तियों पर भी बुलडोजर चलाया जाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ