कैलिफोर्निया को सता रहा भोपाल जैसी त्रासदी का डर, सुरक्षित जगहों पर भेजे गए 50 हजार लोग

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक जहरीले केमिकल टैंक के फटने का खतरा बढ़ गया है. इस वजह से करीब 50 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है. अधिकारियों का कहना है कि टैंक में मौजूद खतरनाक रसायन कभी भी बड़ा धमाका कर सकता है.

California Toxic Tank Crisis

Credit: Social Media

विज्ञापन

अमेरिका के California में एक बड़े केमिकल हादसे का खतरा मंडरा रहा है. गार्डन ग्रोव इलाके में मौजूद एयरोस्पेस कंपनी GKN Aerospace के प्लांट में मौजूद जहरीले रसायन से भरे टैंक में विस्फोट की आशंका जताई गई है. इस खतरे को देखते हुए करीब 50 हजार लोगों को आसपास के इलाकों से सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, टैंक में ‘मिथाइल मेथाक्रिलेट’ नाम का केमिकल रखा हुआ है. ये रसायन प्लास्टिक और रेजिन बनाने में इस्तेमाल होता है, लेकिन बेहद ज्वलनशील और जहरीला माना जाता है. बताया गया कि टैंक के अंदर तापमान लगातार बढ़ता गया और स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि धमाके का खतरा पैदा हो गया.

ये भी पढ़ें: अमेरिका के इस देश में नागरिकता लेनी बेहद आसान, सस्ते में मिलेगा पासपोर्ट

विज्ञापन

कितना खतरनाक है ये केमिकल?

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि जिस इलाके में ये प्लांट मौजूद है, वहां लगभग 23 वर्ग किलोमीटर तक असर पड़ सकता है. इसी वजह से Westminster, Stanton, Anaheim और आसपास के कई शहरों में लोगों को तुरंत घर खाली करने के आदेश दिए गए. कई स्थानीय लोगों ने आंखों में जलन, चक्कर आना और सांस लेने में परेशानी जैसी शिकायतें भी की हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय तक इस केमिकल के संपर्क में रहने से फेफड़ों को नुकसान पहुंच सकता है. फायर डिपार्टमेंट लगातार टैंक को ठंडा करने की कोशिश कर रहा है. ड्रोन और खास उपकरणों की मदद से तापमान पर नजर रखी जा रही है. अधिकारियों ने टैंक में एक दरार मिलने की जानकारी दी है, जिससे दबाव थोड़ा कम हो सकता है. हालांकि उन्होंने साफ कहा कि खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है.

लोगों से की अपील

दमकलकर्मियों और पर्यावरण संरक्षण एजेंसी ने अब तक टैंक के आसपास के क्षेत्र की जांच कर ली है और हवा में किसी भी तरह की हानिकारक रासायनिक गैस नहीं पाई है. अधिकारियों का ये भी मानना ​​है कि टैंक में मिली दरार शायद थोड़ी मददगार साबित हो रही है. इससे दबाव धीरे-धीरे कम हो रहा है, बजाय इसके कि वो अंदर जमा हो जाए. उन्होंने कहा कि अभी स्थिति कंट्रोल में नहीं हुई है, ये अभियान आज रात ही चलाना होगा. उन्होंने लोगों से अपील की है कि खाली कराए गए इलाके से दूर रहें. फिलहाल हालात को देखते हुए ऑरेंज काउंटी में आपातकाल घोषित कर दिया है. राज्य सरकार ने संघीय एजेंसियों से भी मदद मांगी है ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ