कौन है मथुरा का 'इंजीनियर बाबा'? प्रसाद के नाम पर लड़कियों को देता था नशीला दूध, सामने आए कई खुलासे

मथुरा पुलिस ने अभिषेक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले की संवेदनशीलता देखते हुए पुलिस पीड़िताओं की पहचान छिपाते हुए बातचीत कर रही है.

Abhishek Mishra

उत्तर प्रदेश के मथुरा से मंगलवार को एक हैरान करने वाली खबर सामने आई, जिसने फिर से धर्म और आस्था से जुड़े लोगों के साथ-साथ देश को आहत कर दिया. मथुरा में ‘इंजीनियर बाबा’ के नाम से मशहूर 29 वर्षीय बाबा अभिषेक मिश्रा को पुलिस ने महिलाओं के यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और ब्रेन वॉश के आरोप में गिरफ्तार किया. अभिषेक मिश्रा को आदिकर्ता नारायण दास के नाम से भी जाना जाता है, जिस पर पढ़ी-लिखी कई युवतियों को गंधर्व विवाह के नाम पर जोड़कर शोषण करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है.

विज्ञापन

कौन है इंजीनियर बाबा अभिषेक मिश्रा?


एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, यह गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ की एक पीड़िता की शिकायत के बाद की गई. पुलिस ने बताया कि अभिषेक मिश्रा ने वर्ष 2017 से 2021 के बीच आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. कुछ वर्षों से वह खुद को ‘आदिकर्ता नारायण दास’ बताकर मथुरा के राधाकुंज इलाके में प्रवचन देने लगा. सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल (राधा कृपा अमृता) के जरिए अभिषेक धार्मिक गुरु बनाकर युवतियों को संपर्क करता और खासतौर से इंजीनियरिंग बैकग्राउंड की पढ़ी-लिखी लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था.

विज्ञापन

पुलिस ने किए कई खुलासे


पुलिस ने बताया कि अभिषेक के घर में लगभग 24 युवक–युवतियां रह चुकी हैं. शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि धीरे-धीरे कुछ लोग उसकी हरकतों से परेशान होकर आश्रम छोड़कर चले गए. आरोपी के फोन से बरामद तस्वीरों और वीडियो के आधार पर कई पीड़िताओं की पहचान करने का काम चल रहा है. आरोप है कि उसने महिलाओं को प्रसाद के नाम पर नशीला दूध भी पिलाया और फिर उनका यौन शोषण कर अश्लील वीडियो बना लिया. जिससे वो लड़कियों और उनके परिवार को ब्लैकमेल किया करता था.

विज्ञापन

कितनी लड़कियों को बनाया शिकार?


मथुरा पुलिस ने अभिषेक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले की संवेदनशीलता देखते हुए पुलिस पीड़िताओं की पहचान छिपाते हुए बातचीत कर रही है. अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि इंजीनियर बाबा ने कितनी लड़कियों को अपना शिकार बनाया. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अभिषेक न केवल यौन शोषण करता था, बल्कि अपने साथ रहने वालों के परिजनों से उगाही का भी आरोप है.

विज्ञापन

किराये के मकान से शुरू किया प्रवचन


स्थानीय लोगों ने बताया कि अभिषेक ने शुरू में किराये पर मकान लेकर प्रवचन किए और बाद में उसने अपना घर भी बनवा लिया. आरोपी की मां भी पहले उसके साथ रहती थीं लेकिन उसके व्यवहार के चलते वह घर छोड़ कर चली गईं. पुलिस अभी यह पता लगाने में लगी है कि इसकी गतिविधियां कितने वर्षों से चल रही थीं और कितनी महिलाओं को इसका शिकार होना पड़ा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ