School Closed: दिल्ली, यूपी, बिहार और हरियाणा में बंद हैं स्कूल, लेकिन इस राज्य में खुल चुके हैं क्लासरूम! जानिए कब तक रहेंगी आपके स्कूल में छुट्टियां

गर्मी के चलते दिल्ली, यूपी, बिहार और हरियाणा में स्कूलों की छुट्टियां जारी हैं, जबकि एक राज्य में समर वेकेशन खत्म होने के बाद स्कूल खुल चुके हैं. जानिए आपके राज्य में स्कूल कब तक बंद रहेंगे और कब शुरू होंगी क्लासेस?

School Closed

गर्मियों की छुट्टियां कब तक रहेंगी? (Image: AI)

School Holiday 2026: स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा इंतजार किसी महीने का रहता है, तो वह जून का महीना है. जब सभी स्कूलों में महीने भर के लिए गर्मियों की छुट्टियां पड़ जाती हैं, इस दौरान बच्चे नानी के घर, या अन्य एक्टिविटी करते हैं, और छुट्टियों का आनंद लेते हैं. हालांकि, इस बार भीषण गर्मी के कारण बच्चों की सेहत का ख्याल रखते हुए सरकार ने मई में ही छुट्टियों का एलान कर दिया, ताकि इस खतरनाक गर्मी में बच्चे सुरक्षित घर पर रहें और अपनी पढ़ाई भी करते रहे. ऐसे में अगर आप नहीं जानते हैं कि आपके राज्य में कब से कब तक स्कूलों में छुट्टियां पड़ी हैं, तो हम आपको इस स्टोरी में कुछ राज्यों की समर वेकेशन के बारे में बताएंगे, क्योंकि कई राज्यों में जहां छुट्टी की अवधि बढ़ा दी गई है तो वहीं, कई राज्यों में इसे घटा दिया गया है और किसी राज्य में स्कूल शुरू भी हो गए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में सबसे लंबी पड़ी गर्मी की छुट्टियां

राजधानी में गर्मी को देखते हुए सरकार ने 11 मई से ही स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया था. दिल्ली में 11 मई से लेकर 30 जून तक यह छुट्टियां रहेंगी, यानी 51 दिनों तक शहर में स्कूल बंद रहेंगे. इस दौरान बच्चों को स्कूल से मिला कार्य करना होगा और छुट्टियां खत्म होती ही उसे सबमिट करना होगा.

यूपी में कम हुई स्कूल की छुट्टियां

उत्तर प्रदेश में भी गर्मियों के कारण जल्दी स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया था. पहले राज्य में 20 मई से 30 जून तक बंद रहते हैं लेकिन इस साल स्कूल 20 मई को बंद तो हुए हैं लेकिन 15 जून तक खुल जाएंगे. हालांकि, भीषण गर्मी को देखते हुए कई बड़े प्राइवेट स्कूलों ने इसे 30 जून तक समर वेकेशन जारी रखने का फैसला लिया है.

विज्ञापन

बिहार में सबसे कम गर्मी की छुट्टी

बिहार में इस साल मई के पूरे महीने कक्षाएं जारी रहीं, हालांकि, जून में राज्य में गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं, जो 1 जून से 20 जून तक चलेंगी. देशभर में बिहार में ही गर्मी की छुट्टियां अपेक्षाकृत कम अवधि की हैं.

हरियाणा में गर्मी के कारण जल्दी शुरू हुई समर वेकेशन

बीते कुछ हफ्तों पहले हरियाणा में गर्मी का पारा तेजी से बढ़ रहा था, जिसको देखते हुए सरकार ने बैठक के बाद राज्य में स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया. फैसले के अनुसार, हरियाणा में स्कूल 25 मई से लेकर 30 जून तक बंद रहेंगे और 1 जुलाई से सभी स्कूल खुल सकते हैं.

विज्ञापन

इस राज्य में शुरू हुएं रेगुलर क्लासेस

एक तरफ जहां स्कूलों में छुट्टियां शुरू हुई हैं, वहीं केरल में गर्मियों की छुट्टियां खत्म हो गई हैं. राज्य में 2 महीने की समर वेकेशन थी, 31 मई को खत्म हो गईं और 1 जून से राज्य के सभी स्कूल खुल गए हैं. इसके अलावा उत्तर भारत के राज्य सरकारों ने साफ किया है कि अगर गर्मी का असर सामान्य नहीं होता है, या अलर्ट जारी रहता है, तो छुट्टियों की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है.
   
यह भी पढ़ें: Delhi Water Supply Update: दिल्ली के इन इलाके में बदला पानी आने का समय! 50 से ज्यादा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ