UP New State Highway: अलीगढ़ से संभल तक बनने जा रहा 97 KM लंबा स्टेट हाईवे, इन 4 जिलों की बदल जाएगी तस्वीर

Aligarh New State Highway: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से प्रस्तावित तीसरे स्टेट हाईवे का विस्तार कर दिया गया है. यह अलीगढ़-मथुरा रोड पर इगलास से शुरू होकर हाथरस के सासनी होते हुए संभल के गांव बैरपुर पर मेरठ-बदायूं राज्यमार्ग को जोड़ेगा. आइए जानते हैं यह हाईवे क्यों इतना जरूरी माना जा रहा है?

Aligarh Sambhal State Highway

यूपी में बनने जा रहा नया स्टेट हाइवे. (Image: AI)

किसी भी राज्य के विकास में एक बड़ा योगदान उसके मार्ग का होता है, जिसकी मदद से शहरों व गांवों के बीच कनेक्टिविटी और निवेश के अवसर के साथ-साथ रोजगार आदि की भी उम्मीद बढ़ती है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में प्रस्तावित तीसरे स्टेट हाइवे का अब लोक निर्माण विभाग (PWD) में विस्तार कर दिया है. जिले में बनने जा रहा यह नया स्टेट हाइवे अलीगढ़- मथुरा रोड पर इगलास से शुरू होकर संभल के गांव बैरपुर पर मेरठ-बदायूं राजमार्ग को जोड़ेगा. जिससे न सिर्फ दोनों शहरों में विकास तेजी से होगा, बल्कि इस रूट पर पड़ने वाले अन्य  जिलों की भी इसका सीधा फायदा पहुंचेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

किन इलाकों व जिलों से निकलेगा यह हाईवे?

प्रदेश में बनने वाला इस स्टेट हाइवे की कुल लंबाई 97.810 किलोमीटर और चौड़ाई 10 मीटर होगी. रिपोर्ट के मुताबिक, पहले इस स्टेट हाइवे को अलीगढ़-आगरा हाईवे पर सासनी से प्रस्तावित था, लेकिन धार्मिक महत्व और मांग को देखते हुए इसे मथुरा से भी जोड़ा जा रहा है. बता दें कि यह स्टेट हाईवे अलीगढ़-मथुरा रोड पर इगलास से शुरू होकर सासनी, अकराबाद, नानऊ, दादों, सांकरा और मिठनपुर होते हुए मेरठ-बदायूं मार्ग पर स्थित बैरपुर तक जाएगा. इतना ही नहीं, यह हाईवे हाथरस, अलीगढ़, संभल और बदायूं की सीमाओं को जोड़ने के साथ ही गाजियाबाद-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-34) और छतारी-कासगंज (वाया अतरौली) मार्ग को भी कनेक्ट करेगा.

राजस्थान और मध्य प्रदेश वालों के लिए सुगम होगी यात्रा

इस स्टेट हाईवे तक बनने से न सिर्फ मथुरा जाना आसान होगा, बल्कि सांकरा गंगा घाट को जोड़ने का भी ये काम करेगा. इतना ही नहीं, जो लोग राजस्थान से यहां आना चाहते हैं, या संभल की तरफ जाना चाहते हैं, वह भी इसी मार्ग से निकल सकेंगे, जिससे न सिर्फ ईंधन की बचत होगी, बल्कि यात्रा का समय भी घटेगा. यह मार्ग अलीगढ़-आगरा हाईवे, गाजियाबाद-कानपुर हाईवे के अलावा छतारी अतरौली कासगंज और अलीगढ़-मथुरा स्टेट हाईवे को भी लिंक करेगा, जिससे मथुरा के अलावा अलीगढ़, हाथरस, संभल जिले भी जुड़ जाएंगे. मध्य प्रदेश की ओर से आगरा होकर संभल जाने वालों के लिए भी यह मार्ग उपलब्ध रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ