Noida News: नोएडा विकास प्राधिकरण अब तक करीब 40 से ज्यादा इमारतों को अवैध घोषित कर चुका है। प्राधिकरण का ये एक्शन गुरुवार को भी जारी रहा। लोगों आने वाले समय में किसी तरह से धोखाधड़ी के शिकार न हों, इसके लिए इन इमारतों पर लाल रंग से ‘अवैध’ लिख दिया गया है। जिन पर नोटिस लगाया गया है, उनमें होटल, फ्लैट और निर्माणाधीन इमारतें शामिल हैं। इसके अलावा, कुछ 6 मंजिला फ्लैटों को भी अवैध की श्रेणी में रखा गया है। जानिए ये एक्शन नोएडा के किन क्षेत्रों में लिया गया है।
प्राधिकरण ने कहां लिया एक्शन?
बिल्डरों की धोखाधड़ी से बचाने के लिए नोएडा विकास प्राधिकरण ने करीब 20 इमारतों पर अवैध का नोटिस लगा दिया है। इसमें गढ़ी चौखंडी और बसई गांव के साथ-साथ भंगेल, सलारपुर, बरौला और अन्य गांवों के नाम भी शामिल हैं, जहां पर लाल रंग से इमारतों पर अवैध लिखा गया है। प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने ऐसी इमारतों को लेकर निर्देश जारी किए हैं, जिनकी अब लिस्ट बननी शुरू हो गई है। इसके लिए सर्वे शुरू हो चुका है, जिसमें भूमाफिया को लिस्टेड किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: 8वीं पास, सिक्योरिटी गार्ड, ISI एजेंट… कौन है नोमान इलाही? जिसने रची देश के खिलाफ साजिश
सर्वे का काम शुरू
सर्वे में प्लॉटों का भी नाम शामिल है, जिन पर पहले अवैध निर्माण किया गया था। जिन प्लॉटों पर अवैध निर्माण मिलेगा उन्हें भूमाफिया की लिस्ट में डाला जाएगा। इसके लिए नामों की एक पूरी लिस्ट शासन के पास भेजी जानी है। आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी 2024 से अब तक करीब 1.93 लाख वर्गमीटर जमीन छुड़ाई गई थी। इसकी कुल कीमत 1068 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
इसके अलावा, प्राधिकरण ने गांवों में अवैध मकान और दुकानें भी तोड़ी गईं। हालांकि, इस कार्रवाई का लोगों ने विरोध किया। बड़ते विवाद को देखते हुए बरौला में कार्रवाई को बीच में ही रोक दिया गया। प्राधिकरण ने बरौला में दूसरी जगह पर भी कार्रवाई की।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट: लोगों को मेट्रो के लिए करना पड़ेगा लंबा इंतजार, पहले बोड़ाकी स्टेशन तक बनेगा ट्रैक
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
15 mins agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
3 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
4 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
9 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
17 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
17 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines