---विज्ञापन---

8वीं पास, सिक्योरिटी गार्ड, ISI एजेंट… कौन है नोमान इलाही? जिसने रची देश के खिलाफ साजिश

Pakistan ISI Agent Noman Ilahi: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाले शख्स को हरियाणा CIA ने गिरफ्तार किया है। शख्स से पासपोर्ट और संदिग्ध कागजात मिले हैं। उसके व्हाट्सऐप से ISI एजेंट होने के सुराग मिले हैं।

---विज्ञापन---

हरियाणा के पानीपत जिले से CIA ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट नोमान इलाही को गिरफ्तार किया था, जिसे लेकर आज सुबह CIA उत्तर प्रदेश के कैराना शहर में पहुंची। यहां नोमान के घर का ताला तोड़कर एक-एक चीज खंगाली गई। CIA के हाथ नोमान के घर से कई संदिग्ध कागजात लगे हैं।

8 पासपोर्ट भी नोमान के घर से मिले। कागजात और पासपोर्ट जब्त कर लिए हैं। वहीं 3 दिन पहले गिरफ्तार किए नोमान ने 3 दिन चली पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं। नोमान ने बताया है कि वह आतंकी इकबाल काना के संपर्क में था और उसे ही देश से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां भेजता था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:‘मुस्लिम एक्टर-एक्ट्रेस से भेदभाव नहीं, लेकिन…’, शिवसेना नेता संजय निरुपम के 6 बड़े बयान

नोमान इलाही ने CIA को क्या बताया?

सूत्रों के अनुसार, नोमान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान श्रीनगर में भारतीय सेना की गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान भेजने के मिशन पर था। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, उसी दौरान नोमान छिपकर गुप्त तरीके से श्रीनगर जाकर भारतीय सेना की गतिविधियों की जानकारी जुटाने की फिराक में था।

---विज्ञापन---

नोमान के मोबाइल से वॉट्सऐप चैट मिली है। चैट पढ़कर CIA को पता चला कि पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी ISI ने उसे भारतीय सेना से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी श्रीनगर से भेजने के निर्देश दिए थे। इस काम के बदले में नोमान को मोटी रकम का लालच दिया गया था।

यह भी पढ़ें:डरपोक पाकिस्तान का बड़ा फैसला, रावलपिंडी से शिफ्ट करेगा जनरल हेडक्वार्टर, जानें क्यों उठाया कदम?

---विज्ञापन---

फोन से मिले ISI एजेंट होने के सुराग

सूत्रों के अनुसार, नोमान की गिरफ्तारी पानीपत से हुई, जहां वह अपनी बहन जीनत के घर रह रहा था। जांच एजेंसियों को उसके मोबाइल से पाकिस्तान के कई नंबर, वॉट्सऐप चैट, वीडियो कॉल और डिलीट की गई बातचीत के सुराग मिले हैं। नोमान ने बताया है कि वह पिछले डेढ़-दो साल से ISI के लिए काम कर रहा था।

मोटी रकम मिलने के लालच में भारतीय सेना से जुड़ी खुफिया जानकारियां पाकिस्तान भेजता था। नोमान की ISI से कनेक्शन की कड़ी कमांडर इकबाल काना के जरिए जुड़ी, जो पहले कैराना में रहता था और बाद में पाकिस्तान जाकर बस गया। उसी के जरिए नोमान का ISI से संपर्क हुआ था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:पाकिस्तान को 2 और झटके देगा भारत! दुनिया के सामने बेनकाब करने को बनाया जबरदस्त प्लान

4 महीने से पानीपत में ही रह रहा था

नोमान उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना कस्बे का रहने वाला है। नोमान केवल 8वीं तक पढ़ा है और सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। नोमान 6 भाई-बहनों में सबसे छोटा है। उसके 2 भाई और 3 बहनें हैं। बहन जीनत की शादी पानीपत में हुई थी।

---विज्ञापन---

नोमान पिछले 4 महीने से जीनत के साथ ही रह रहा था। नौकरी की आड़ में वह पाकिस्तान को खुफिया जानकारियां भेजने का काम कर रहा था। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां उससे गहन पूछताछ कर रही हैं और उसके नेटवर्क को खंगालने में जुटी हैं।

First published on: May 16, 2025 02:11 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola